धामी सरकार ने जारी की दायित्वधारियों की दूसरी लिस्ट, जानिए किसकी लगी लॉटरी, अब किस का इंतजार
उत्तराखंड में धामी सरकार में एक बार फिर 18 नए दायित्वधारियों की लिस्ट जारी हुई। सीएम धामी ने 18 कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपकर फिर से संगठन और सरकार में संतुलन बिठाने की कोशिश की है।18 दायित्वधारियों में एक महिला भी शामिल हैं। जबकि संगठन से भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल को नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
माना जा रहा है लंबे समय से जो पार्टी के अंदर खींचतान चल रही थी, उसमें विराम लग जाएगा। इस बार सीएम ने पार्टी के कुछ पुराने और कुछ नए चेहरों को दायित्व सौंपकर एडजस्ट करने की कोशिश की है। हालांकि इस बार एक दो नामों को छोड़कर कोई बडा नाम इस लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है।

ऐसे में साफ है कि बड़े पदों पर अभी सीएम की ओर से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। जिसके लिए पार्टी के कई क्षत्रप जोर लगा रहे हैं। इनमें गढ़वाल मंडल विकास निगम, कुमांउ मंडल विकास निगम, बदरी केदार मंदिर समिति, फिल्म विकास परिषद जैसे कई अहम दायित्वों के पद अभी खाली है। इनमें विधायक या बड़े नेताओं को एडजस्ट किया जा सकता है। माना जा रहा है कि इनके लिए अंदरखाने काफी खींचतान है। ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद भी इन पदों पर किसी को बैठाया जा सकता है।
दायित्वधारियों की दो लिस्ट में अब तक 38 लोगों को दायित्व बांटे जा चुके हैं। अब करीब 10 महत्वपूर्ण दायित्व भी बांटे जा सकते हैं। जिसमें दिग्गजों को कुर्सी सौंपी जा सकती है। ऐसे में सीएम धामी के सामने एक बार फिर सभी को एडजस्ट कर संतुलन बिठाने की कोशिश है।
साथ ही दायित्वधारियों की लिस्ट सामने आने के बाद अब सबकी निगाहें मंत्रिमंडल विस्तार पर टिक गई है। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन के बाद ही अब मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। इसके लिए लंबे समय से चल रही खींचतान पर कुछ विराम लग गया है।
दायित्व की लिस्ट जारी कर बताया गया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनहित में विभिन्न महानुभाव को विभागीय दायित्व सौंपे गये है। सीएम धामी ने कहा कि सौंपे गये विभागीय दायित्वों से प्रदेश में विभागीय जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आयेगी तथा उनके प्रभावी अनुश्रवण में भी मदद मिलेगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा निम्न प्रकार से महानुभावों को दायित्व सौंपे गये हैं -
- बलवीर घुनियाल उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति
- सुरेन्द्र मोघा उपाध्यक्ष, उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड
- भुवन विक्रम डबराल उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति
- सुभाष बर्थवाल उपाध्यक्ष, राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद
- पुनीत मित्तल उपाध्यक्ष, नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद
- गिरीश डोभाल उपाध्यक्ष, प्रदेशीय मौन परिषद
- गीताराम गौड उपाध्यक्ष, उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद
- डा. जयपाल उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति
- देशराज कर्णवाल उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति
- अजीत चौधरी उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य किसान आयोग।
- प्रताप सिंह पंवार उपाध्यक्ष, राज्य औषधीय पादप बोर्ड
- जगत सिंह चौहान उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय लघु सिंचाई सलाहकार समिति
- गीता रावत अध्यक्ष, राज्य स्तरीय सतर्कता समिति
- शंकर कोरंगा उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय जलागम परिषद
- महेश्वर सिंह महरा उपाध्यक्ष, चाय विकास सलाहकार परिषद
- सरदार मनजीत सिंह सह अध्यक्ष, प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति
- नवीन वर्मा उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद्
- अशोक नबयाल उपाध्यक्ष, उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद












Click it and Unblock the Notifications