Cabinet decisions खनन, वाहन भत्ता, गन्ने रेट समेत इन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर लगी मुहर, जानिए क्या लिए गए फैसले
उत्तराखंड में धामी कैबिनेट की आज अहम बैठक हुई। बैठक में कई अहम मसलों पर चर्चा हुई। जिसके बाद कई मुददों पर सहमति भी बनी। कैबिनेट ने जिन फैसलों पर मुहर लगाई, उनमें सरकारी कर्मचारियों के वाहन भत्ते को बढ़ा दिया गया है।

साथ ही पंचायत प्रतिनिधि के जुड़वा बच्चे होने पर डिसक्वालिफाइड नहीं माना जाएगा। इसके अलावा खनन को लेकर भी कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है। हालांकि आबकारी नीति को लेकर कैबिनेट बैठक में कोई निर्णय नहीं हो पाया है। गन्ने के रेट तय करने के साथ ही सरकार ने पुरानी जेल की जमीन को बार एसोसिएशन को लीज पर देने का निर्णय लिया है।
कैबिनेट ने लिए ये अहम निर्णय
- विभागों में नियुक्त सहायक अभियंता को फील्ड में जाने का मिलेगा भत्ता
- अधिकारियों के वाहन भत्ता को भी 1200 से बढ़ा कर 4 हजार किया गया।
- चाइल्ड केयर लीव में 1 साल के लिए ही दूसरे साल की तरह पूरे साल का वेतन मिलेगा।
- श्रम विभाग के तहत कोर्ट बनी है उन्हें वापस लिया जाएगा।
- खनन विभाग के तहत मशीन से खनन किए जाने को मंजूरी, लेकिन होगी वीडियो रिकॉर्डिंग
- खनन विभाग में 6 डिस्ट्रिक माइनिंग ऑफिसर एक डीजी के पद को मंजूरी
- देहरादून में पुरानी जेल परिषद से बार एसोशिएशन को 30 साल के लिए लीज पर दिए जाने को मंजूरी
- पशु चिकित्सा के तहत पदों की नियमावली में बदलाव, कई नए पद स्वीकृत
- खेल विभाग में पदक लाने वाले खिलाड़ियों को 4 प्रतिशत कोटा बहाल करने को लेकर लाया जाएगा विधेयक
- साहसिक पर्यटन में भर्ती के लिए किया गया शिथलीकरण
- ऊर्जा विभाग के तहत लखवाड़ व्यासी में स्थानीय लोगों को छोटे काम करने लिए 5 लाख तक के कार्यों 10 लाख तक किया गया
- आपदा के तहत कोविड के दौरान कोविड टेस्ट का बिल पेडिंग थे, खर्च किया गया वह 50 प्रतिशत से ज्यादा हुआ है।उन बिलों के भुगतान को कैबिनेट ने दी मंजूरी
- पंचायती राज विभाग के तहत पंचायत प्रतिनिधि के जुड़वा पहले बच्चे के बाद पंचायत प्रतिनिधि को डिसक्वालिफाइड नहीं माना जाएगा। यानि किसी के जुड़वा बच्चे होने पर एक ही गिना जाएगा।
- गन्ना के रेट तय किये गए, 375 अगेती और पछेती 365 तय किया गया
- हॉउस ऑफ हिमालयी प्रोडक्ट के तहत सरकार खुद कम्पनी बना कर काम करेगी। पहले समिति के द्वारा काम किया जाना था, मार्केटिंग प्राइवेट कंपनी करेगी
- आबकारी विभाग के नई पॉलसी पर चर्चा हुई, लेकिन कुछ और बिन्दुओ पर विस्तार से चर्चा के आगामी कैबिनेट बैठक पर चर्चा होगी।
- राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए कैबिनेट ने पीएम का जताया आभार












Click it and Unblock the Notifications