Uttarakhand: धामी सरकार को मिशन लोकसभा 2024 शुरू, विधायकों के साथ मिलकर इस तरह किया फोकस

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाल संसदीय क्षेत्रों के अंर्तगत आने वाले विधानसभाओं के विधायकों के साथ समीक्षा बैठक की।इसमें एक तरफ सीएम विकास कार्योंं की समीक्षा कर रहे हैं, दूसरी तरफ अधिकारियों के पेंच भी कसे।

pushkar dhami bjp Mission Lok Sabha 2024 started MLA meeting Assembly wise review development works

भाजपा सरकार और संगठन ने मिशन लोकसभा 2024 पर फोकस करना शुरू कर दिया है। पहले संगठन स्तर पर बूथ स्तर की समीक्षा और अब सरकार के स्तर से विधानसभा वार विकास कार्यों की समीक्षा के जरिए भाजपा लोकसभा की तैयारियों में जुटी हुई है। इसके लिए सीएम धामी ने संसदीय क्षेत्रों के अंर्तगत आने वाले विधानसभा सीटों के विधायकों के साथ समीक्षा शुरू कर दी है। इसमें एक तरफ सीएम विकास कार्योंं की समीक्षा कर रहे हैं, दूसरी तरफ अधिकारियों के पेंच भी कस रहे हैं।

विधायकगणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान करें
सीएम ने थराली, कर्णप्रयाग, केदारनाथ, रूद्रप्रयाग, देवप्रयाग, यमकेश्वर, श्रीनगर, चौबट्टाखाल, नरेन्द्रनगर, पौड़ी, लैंसडाउन एवं रामनगर विधानसभा के विधायकों के साथ समीक्षा बैठक की। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विधायकगणों द्वारा अपने क्षेत्रों की जिन जन समस्याओं को रखा जा रहा है, अधिकारी उनको गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान करें। विभाग कार्यों को एक दूसरे पर थोपे जाने के बजाय उनके निस्तारण पर ध्यान दें। दीर्घकालिक एवं अल्पकालिक योजनाओं के अलग-अलग रोस्टर बनाये जाएं। जिन जन समस्याओं का समाधान जल्दी हो सकता है, उन्हें शीघ्रता से पूर्ण किया जाए। सीएम ने साफ निर्देश दिए कि जो अधिकारी 05 साल या उससे अधिक समय से एक ही स्थान पर जमे हैं, उनकी लिस्ट बनाई जाए।

भाजपा ने संगठन और सरकार दोनों स्तर पर कमर कस ली

भाजपा ने संगठन और सरकार दोनों स्तर पर लोकसभा चुनाव को लेकर कमर कस ली है। संगठन स्तर पर प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष हाल ही में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोश भरने और मिशन 51 फीसदी वोट पर फोकस कर चुके हैं। इसके लिए कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी दे चुके हैं और अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्रवान कर चुके हैं। दूसरी तरफ सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जिलों में प्रवास और ​संसदीय क्षेत्र की विधानसभाओं पर फोकस करना शुरू कर दिया है। उत्तराखंड में लोकसभा की 5 सीटें हैं। गढ़वाल, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल औ अल्मोड़ा सीटें। इसके अंर्तगत विधानसभा की 70 सीटें है। अकेले गढ़वाल लोकसभा सीट में 14 विधानसभाएं आती हैं।

Recommended Video

      Uttarakhand: CM Dhami बोले-नकल विरोधी कानून से पेपर लीक, नकल पर लगेगी रोक | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+