पिरान कलियर दरगाह साबिर पाक में पीएम मोदी की जीत की दुआ, चादर चढ़ाकर कही ये बात

उत्तराखंड के हरिद्वार में पिरान कलियर दरगाह साबिर पाक में पीएम मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए दुआ मांगी गई। साबिर साहब की दरगाह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत को लेकर चादर चढ़ाई गई साथ ही उनकी जीत के लिए दुआ की गई।

इस दौरान कव्वालों द्वारा कव्वाली का प्रोग्राम आयोजित किया गया. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कव्वालों ने कलाम पेश किए और विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला।

Prayed for PM Modi victory Piran Kaliyar Dargah Sabir Pak said this by offering a sheet

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने बताया विश्व प्रसिद्ध साबिर साहब की दरगाह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत को लेकर चादर पेश की गई और उनकी जीत को लेकर दुआ मांगी गई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि हमने जब-जब यहां आकर दुआ मांगी है तो वह तमाम दुआएं हमारी मकबूल और पूरी हुई है।

साबिर पाक ने हमारे तमाम दुआओं को सुना दे हमें उम्मीद है कि यह वाली दुआ भी साबिर पाक जरूर सुनेंगे और एक बड़ी जीत के साथ मोदी जी दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे और मुल्क की जिम्मेदारी को संभालेंगे ऐसा हमारा मानना है।

शादाब शम्स ने कहा कि पीएम मोदी ऐतिहासिक जीत के साथ एक बार फिर प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभाले और वह एक ऐतिहासिक जीत के साथ यहां आएं। हमने साफ मन से यहां दुआ की है कि इस वक्त दुनिया के जो हालत चल रहे हैं चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल है जंग के कगार पर मुल्क खड़े हैं ऐसी हालत में मुल्क की भाग दौड़ मजबूत हाथों में होनी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि अभी जो हालात हैं अगर कोई कमजोर व्यक्ति आ गया तो देश की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। इसलिए हमें दुआ किया सभी आपकी दरगाह पर इस बार मोदी जी एक ऐतिहासिक जीत के साथ एक बार फिर प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभाले। वह एक ऐतिहासिक जीत के साथ यहां आए। वह एकबार फिर प्रधानमंत्री बने उत्तराखंड के अंदर पांचो लोकसभा सीटे हम उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हम भारी बहुमत से जीत कर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+