उत्तराखंड की पहली महिला बॉडी बिल्डर, देश भर से एशिया और वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन, जानिए कौन ?

प्रतिभा थपलियाल उत्तराखंड की पहली महिला बॉडी बिल्डर का चयन नेपाल की राजधानी काडमांडू में होने वाली एशिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप और साउथ कोरिया की राजधानी सिओल में वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

pratibha thapliyal first female bodybuilder selected for Asia World Championships all over country.

उत्तराखंड की प्रतिभा थपलियाल का चयन इस साल छह से 12 सितंबर तक नेपाल की राजधानी काडमांडू में होने वाली एशिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप और 30 अक्तूबर से छह नवंबर तक साउथ कोरिया की राजधानी सिओल में वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

प्रतिभा भारत देश का प्रतिनिधित्व करेंगी

प्रतिभा पूरे देश में सिर्फ अकेली महिला हैं जिनका चयन इन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस तरह प्रतिभा भारत देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। गोवा में हुए ट्रायल में देशभर की करीब 23 महिला बॉडी बिल्डरों ने प्रतिभाग किया। इनमें से सिर्फ प्रतिभा थपलियाल का चयन किया गया।

मूल रुप से पौड़ी के यमकेश्वर ब्लॉक की रहने वाली

प्रतिभा उत्तराखंड की पहली महिला बॉडी बिल्डर हैं। इससे पहले भी उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में जीत हासिल कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। मूल रुप से पौड़ी के यमकेश्वर ब्लॉक की रहने वाली प्रतिभा दो बच्चों की मां हैं। प्रतिभा की पढ़ाई-लिखाई और परवरिश ऋषिकेश में हुई है। उन्होंने हिंदी में एमए किया है। वह पढ़ाई के दौरान खेलों में भी सक्रिय रहीं। इससे पहले वह वॉलीबॉल में बतौर कप्तान उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और पांच बार नॉर्थ जोन से खेल चुकी हैं। साथ ही वह चार बार क्रिकेट में भी ऑल इंडिया स्तर पर खेल चुकी हैं। जिस तरह उन्होंने इस प्रोफेशन को चुना, उसमें प्रदेश ही नहीं देश भर में अपना नाम कर उन्होंने मिसाल पेश की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+