PM modi kedarnath visit: रोपवे की रखी आधारशिला, पुनर्निर्माण कार्यों में लगे श्रमजीवियों से मिलकर बढ़ाया हौंसला

PM kedarnath गौरीकुंड से केदारनाथ के लिए रोपवे का शिलान्यास

PM modi kedarnath visit प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पीएम बनने के बाद 6 वीं बार बाबा केदार के दर्शन किए। इस दौरान मोदी ने केदारनाथ में रुद्राभिषेक किया। बाद में पीएम ने केदारनाथ के लिए रोपवे की रखी आधारशिला रखी। इसके साथ ही पीएम ने आदिगुरू शंकराचार्य की समाधि स्थली पर पहुंचकर दर्शन किए और केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों में लगे श्रमजीवियों के साथ मुलाकात कर उनका हौंसला बढ़ाया। पीएम ने मंदाकिनी आस्था पथ एवं सरस्वती आस्था पथ पर जाकर विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान पीएम के साथ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह,सेनि और सीएम पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे।

PM narendra modi kedarnath visit Foundation ropeway encouragement meeting workers reconstruction

1267 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 9.7 किमी के रोपवे का शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को केदारनाथ धाम में रुद्राभिषेक कर सबकी सुख एवं समृद्धि की कामना की। मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद 6वीं बार बाबा केदार के धाम पहुंचे। उन्होंने आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल पर पहुंचकर दर्शन किए। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर गौरीकुंड से केदारनाथ के लिए रोपवे का शिलान्यास किया। 1267 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 9.7 किमी के इस रोपवे के बनने से श्रद्धालुओं को बाबा केदार के दर्शन के लिए सुगमता होगी। गौरीकुंड से श्री केदारनाथ पहुंचने में अभी श्रद्धालुओं को 6 से 7 घंटे लगते हैं, इस रोपवे के बन जाने से यह यात्रा सिर्फ आधा घंटे में पूरी हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके बाद मंदाकिनी आस्था पथ एवं सरस्वती आस्था पथ पर जाकर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने केदारनाथ में चल रहे विभिन्न पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का जायजा भी लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री को विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों में लगे श्रमजीवियों के साथ बैठकर उनसे मुलाकात की और उनका हौंसला बढ़ाया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक शैला रानी रावत, मुख्य सचिव डॉ एस एस संधू समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+