PM MODI VISIT:सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी को दी खास भेंट, प्रदेश ही नहीं विदेश में भी खास है ये चीजें
पीएम को सीएम धामी ने भेंट की बाल मिठाई और ब्रह्मकमल टोपी
PM MODI VISIT प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ, बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर शनिवार को लौट गए। वापसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा की प्रसिद्ध बाल मिठाई और ब्रह्मकमल से सुसज्जित टोपी भेंट की। अल्मोड़ा की प्रसिद्ध बाल मिठाई और ब्रह्मकमल से सुसज्जित टोपी विश्व प्रसिद्ध है। ऐसे में पीएम के लिए ये दोनों भेंट खास बन गई है।

पीएम मोदी ने बद्रीनाथ में ही रात्रि प्रवास किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहे। पीएम ने केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में पूजा अर्चना की। शुक्रवार को पीएम मोदी ने बद्रीनाथ में ही रात्रि प्रवास किया। इसके बाद शनिवार को पीएम सुबह लौट गए। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह,से नि और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौली ग्रांट एयरपोर्ट देहरादून में प्रधानमंत्री को विदाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री को अल्मोड़ा की प्रसिद्ध बाल मिठाई एवं ब्रह्मकमल से सुसज्जित टोपी भेंट की।
पीएम मोदी को अल्मोड़ा की प्रसिद्ध बाल मिठाई पसंद
पीएम मोदी को अल्मोड़ा की प्रसिद्ध बाल मिठाई पसंद है। अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन अल्मोड़ा के रहने वाले हैं, इस साल मई में थॉमस कप जीतने के बाद पीएम मोदी ने बैडमिंटन टीम को बधाई देते हुए लक्ष्य से बाल मिठाई खिलाने की बात कही थी, जिसके बाद जब लक्ष्य भारत लौटे, तो प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी ,को बाल मिठाई भेंट की। जिसको देखते हुए सीएम धामी ने भी पीएम को बाल मिठाई भेंट की। बता दें पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह पहले केदारनाथ और फिर बद्रीनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान पीएम ने पूजा अर्चना करने के साथ ही माणा गांव में आयोजित कार्यक्रम में ₹3400 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम के व्यवहार और कार्यों की जमकर तारीफ की साथ ही हर पल सीएम धामी पीएम के साथ कदम से कदम मिलाते नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications