पीएम मोदी उत्तराखंड को देंगे 4200 करोड़ रुपये की सौगात, पार्वती कुंड में पूजा से श्री गणेश,ये रहेगा कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अक्तूबर को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। इस दौरे में पीएम मोदी उत्तराखंड को लगभग 4200 करोड़ रुपये की कई विकास योजनाओं की सौगात देंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएम 12 अक्टूबर को सुबह साढ़े आठ बजे उत्तराखंड पहुंचेंगे। यहां सबसे पहले पिथौरागढ़ के जोलिंगकांग में पार्वती कुंड के दर्शन और पूजा अर्चना भी करेंगे।

इसके बाद पीएम पवित्र आदि कैलाश दर्शन कर आशीर्वाद भी लेंगे। यहां से पीएम मोदी साढ़े नौ बजे गूंजी गांव जाएंगे। जहां पीएम मोदी स्थानीय लोगों, आर्मी, आईटीबीपी और बीआरओ जवानों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान पीएम की भारत-चीन सीमा पर सैनिकों से मिलने का कार्यक्रम रखा गया है।
Recommended Video
प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 12 बजे अल्मोड़ा स्थित जागेश्वर धाम जाएंगे। जागेश्वर धाम में पीएम का पूजा अर्चना का कार्यक्रम है। 6200 फीट की ऊंचाई पर बने जागेश्वर धाम में 224 पत्थरों के मंदिर हैं। यहां पीएम मोदी साधना भी करेंगे। साथ ही कई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। माना जा रहा है मानसखंड परियोजना का यहीं से पीएम श्रीगणेश कर सकते हैं।
जागेश्वर धाम से पीएम मोदी ढाई बजे वापस पिथौरागढ़ पहुंचेंगे। पिथौरागढ़ में पीएम मोदी कई परियोजनाएं को प्रदेशवासियों को समर्पित करेंगे। इसके बाद जनसभा को भी संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि इस जनसभा को भाजपा लोकसभा चुनाव का श्रीगणेश मानकर चल रही है। पीएम चुनावी मोड में यहां से शंखनाद करेंगे।
पीएम मोदी पिथौरागढ़ से 76 ग्रामीण सड़कों, 25 पुलों का उद्घाटन करेंगे। जहां वे ग्रामीण विकास, सड़क, बिजली, सिंचाई, पेयजल, बागवानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन समेत अन्य क्षेत्रों में लगभग 4200 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित और शिलान्यास करेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री पीएमजीएसवाई के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बनी 76 ग्रामीण सड़कों और 25 पुलों का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा 9 जिलों में बीडीओ कार्यालयों के 15 भवन, केंद्रीय सड़क निधि के तहत निर्मित कौसानी बागेश्वर रोड समेत तीन सड़कों, धारी-दौबा-गिरिछीना रोड, नगला-किच्छा रोड का उद्घाटन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications