पीएम मोदी केदारनाथ धाम पहुंचे, करेंगे आदि शंकराचार्य की मूर्ति का लोकार्पण

नई दिल्ली, 05 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री देहरादून एयरपोर्ट पहुंच गए हैं, यहां प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री आज केदारनाथ पहुंचेंगे जहां वह पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी श्री आदि शंकाराचार्य की समाधि स्थल का उद्घाटन करेंगे। साथ ही पीएम 12 फीट की मूर्ति का भी अनावरण करेंगे, गौर करने वाली बात है कि गुरू शंकराचार्य ने 8वीं शताब्दी में उत्तराखंड में ही मोक्षा प्राप्त किया था। शंकराचार्य की मूर्ति का कुल वजन 35 न है जिसे मैसूर के मूर्तिकार ने बनाया है। शंकराचार्य की वास्तविक मूर्ति 2013 में आई बाढ़ में नष्ट हो गई थी और पानी में बह गई थी। जिसके बाद फिर से इसे तैयार किया गया है। मूर्ति के अनावरण का 12 ज्योतिर्लिंग में लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा चारो मठ और देश के अहम मंदिरों में भी इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

Recommended Video

      CM Shivraj Singh Chouhan ने Ujjain के Mahakal में की पूजा अर्चना | #Shorts | वनइंडिया हिंदी
      pm

      उत्तराखंड के दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी कई प्रोजेक्ट की शिलान्यास भी करेंगे। केदारनाथ के पुनर्निर्माण के पहले चरण के विकास कार्यों का भी प्रधानमंत्री लोकार्पण करेंगे। गौर करने वाली बात है कि 2013 में आई भीषण बाढ़ में आदि शंकराचार्य की समाधि स्थल नष्ट हो गई थी, जिसे फिर से नए रूप दिया जा रहा है। खुद प्रधानमंत्री इस प्रोजेक्ट की समीक्षा कर रहे हैं। उत्तराखंड के दौरे पर पीएम मोदी 180 करोड़ के प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे। इसमे संगम घाट का फिर से विकास, प्राथमिक चिकित्सा, पर्यटन सुविधा केंद्र का निर्माण समेत कई अहम प्रोजेक्ट शामिल हैं। अहम बात यह है कि जिन परियोजनाओं का पीएम मोदी आज उद्घाटन करेंगे उनकी आधारशिला भी प्रधानमंत्री मोदी ने ही रखी थी।

      उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा था कि केदारनाथ के पुनर्निर्माण का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोच के बिना नहीं हो सकता था। हम पीएम का यहां स्वागत करेंगे, पीएम मोदी केदारनाथ के दूसरे चरण के निर्माण कार्य की भी शुरुआत करेंगे। रिपोर्ट के अनूसार केदारनाथ के पुनर्निर्माण का कार्य प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट था। पिछले कुछ समय से खुद प्रधानमंत्री व्यक्तिगत तौर पर इसपर नजर बनाए हैं और समय-समय पर समीक्षा करते रहते हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+