PM MODI जोलिंगकोंग मंदिर के करेंगे दर्शन, खास है शिव पार्वती मंदिर, यहीं है आदि कैलाश व्यू प्वाइंट

PM MODI Pithoragarh visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिथौरागढ़ दौरे को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही है। इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी पिथौरागढ़ पहुंचकर प्रस्तावित दौरे के कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया है।

pm-modi-pithoragarh-will-visit-jolingkong-temple-shiv-parvati-temple-adi-kailash-view-point-located

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएम मोदी का 11 और 12 अक्टूबर का पिथौरागढ़ दौरा है। इसमें पहले नारायण आश्रम में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद अगले दिन जोलिंगकोंग और आदि कैलाश व्यू प्वाइंट भी जाएंगे। पीएम मोदी सालों पहले इस यात्रा को कर चुके हैं। ऐसे में पीएम मोदी के ​इस बार बतौर प्रधानमंत्री​ पिथौरागढ़ यात्रा पर आने से स्थानीय लोग काफी उत्साहित हैं।

19505 फीट की ऊंचाई पर स्थित जोलिंगकोंग मंदिर भगवान शिव और पार्वती का खास मंदिर है। इस मंदिर का पौराणिक महत्व शिव और पार्वती के विवाह से भी खास मान्यता है। यहां से आदि कैलाश चोटी का विहंगम दृश्य दिखाई देता है। आदि कैलाश उत्तराखंड की सबसे पवित्र पर्वत चोटियों में से एक है। इसे भारत का कैलाश पर्वत माना जाता है।

यह पर्वत शिखर पंच कैलाश पर्वत चोटियों में से एक है। यह तिब्बत में कैलाश पर्वत के बाद दूसरी सबसे पवित्र पर्वत चोटी भी है। आदि कैलाश के पौराणिक संबंध ने इसे उत्तराखंड की सबसे पवित्र पर्वत चोटियों में स्थान दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हिंदू पुराणों में बताया गया है कि भगवान शिव ने पार्वती से विवाह करने के लिए रास्ते में आदि कैलाश में रुके थे।

स्थानीय निवासी गणेश सिंह दुग्ताल ने बताया कि जोलिंगकोंग में शिव पार्वती का मंदिर है। यहां पर एक कुंड है जिसे स्थानीय लोग पार्वती कुंंड कहते हैं। जोलिंगकोंग मंदिर से ही आदि कैलाश के दर्शन होते हैं। इसके अलावा आदि कैलाश के जड़ में गौरी कुंड है।

उन्होंने बताया कि यहां आने के लिए श्रद्धालु और पर्यटक चार माह सबसे ज्यादा पहुंचते हैं। जो कि एक साथ आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा करते हैं। ऐसा माना जाता है कि आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा के बिना पूरी यात्रा अधूरी है। जोलिंगकोंग से आगे किसी को भी जाने की परमिशन नहीं है।

पीएम मोदी का धारचूला में व्यास घाटी के गुंजी हेलीपैड से 36 किलोमीटर दूर जोलिंगकोंग में शिव मंदिर में पूजा करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। मंदिर से लेकर आदि कैलाश व्यू प्वाइंट तक 2 किलोमीटर की सड़क सेना बनाई जा रही है। पीएम मोदी का आदि कैलाश व्यू प्वाइंट में करीब एक घंटा रहने की संभावना है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, हमारे प्रधानमंत्री शिवभक्त हैं। वह 19505 फीट की ऊंचाई पर स्थित जोलिंगकोंग मंदिर में भगवान के दर्शन करने तथा मनोरम आदि कैलाश चोटी देखने के लिए आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+