ऋषिकेश में धामी को 'सियासी ऑक्सीजन' दे गए पीएम मोदी, लेकिन क्या बदलेगा 21 सालों का इतिहास?

पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भी जमकर तारीफ की

देहरादून, 7 अक्टूबर। उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित एम्स से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न राज्यों में बनाए गए 35 ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भी जमकर तारीफ की। पहाड़ी राज्य में वैक्सीनेशन से लेकर सरकार के कामकाज की भी पीएम ने जमकर सराहना की। जो कि मुख्यमंत्री के लिए चुनावी साल में ऑक्सीजन का काम करेगी। इससेे ये सवाल उठने लगा है कि क्‍या भाजपा उत्‍तराखंड में इतिहास बदलने जा रही हैा

इतिहास बदलने को उत्साहित है भाजपा

इतिहास बदलने को उत्साहित है भाजपा

उत्तराखंड में भाजपा सरकार इस विधानसभा चुनाव में इतिहास बदलने का दावा कर रही है। 21 सालों में उत्तराखंड में कोई सरकार रिपीट नहीं होती। लेकिन अबकी बार भाजपा अपनी सरकार रिपीट करने को लेकर आश्वस्त है। जिसके पीछे पीएम मोदी की ​छवि और कांग्रेस का कमजोर होना बताया जा रहा है। हालांकि भाजपा के लिए भी साढ़े 4 साल में 3 मुख्यमंत्री बदलना चुनाव में परेशानी खड़ा करने वाला मुद्दा है। लेकिन 3 माह में जिस तरह से पुष्कर सिंह धामी ने अपने निर्णय से जनता ही नहीं हाईकमान की नजरों में भी खुद की ​छवि को अलग से पेश की। उससे आने वाले समय में पुष्कर सिंह धामी की छवि चुनावों में भाजपा के लिए संजीवनी का काम कर सकती है। इसके अलावा पीएम मोदी उत्तराखंड में भाजपा के लिए ऑक्सीजन का काम करेगी।

युवा, ऊर्जावान और उत्साही मुख्यमंत्री मेरे मित्र कहकर पुकारा

युवा, ऊर्जावान और उत्साही मुख्यमंत्री मेरे मित्र कहकर पुकारा

गुरूवार को ऋषिकेश में पीएम मोदी ने ऑक्सीजन प्लांट के शुभारंभ के अवसर पर संबोधन की शुरूआत सीएम पुष्कर सिंह धामी को युवा, ऊर्जावान और उत्साही मुख्यमंत्री मेरे मित्र पुष्कर सिंह धामी जी कहकर संबोधित किया है। जिससे एक बार फिर पुष्कर सिंह धामी को लेकर हाईकमान की सोच और उन पर ​विश्वास करना माना जा रहा है। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने पुष्कर सिंह धामी सरकार फकी कोविड वैक्सीनेशन की प्रग्रति को लेकर भी सरकार की तारीफ की है।

चुनावी मुद्दों पर भी ​किया फोकस

चुनावी मुद्दों पर भी ​किया फोकस

चुनावी साल में पीएम ने उत्तराखंड आकर चुनावी मुद्दों को भी उठाया। पीएम मोदी ने कहा कि देवभूमि से उनका नाता मर्म और कर्म दोनों का है। मोदी ने देश की सुरक्षा में उत्तराखंड के वीर जवानों और बेटियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हर फौजी और पूर्व फौजी को लेकर गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ये हमारी ही सरकार है जिसने वन रैंक वन पेंशन लागू कर अपने फौजी भाइयों की 40 साल पुरानी मांग पूरी की। पीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने दिल्ली में नेशनल वॉर मैमोरियल बनाकर शहीदों को श्रद्धांजलि देने का काम किया। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे और रोड, हवाई कनेक्टविटी से प्रदेश का विकास हो रहा है। पीएम ने अपने संबोध में उत्तराखंड के हर मुद्दे को छूने की कोशिश की है। पीएम ने केदारनाथ पुर्ननिर्माण, चारधाम ऑलवेदर रोड, जल जीवन मिशन से 6 लाख घरों को पानी का कनेक्शन मिलने का भी जिक्र अपने संबोधन में किया। उन्होंने इसके लिए सीएम धामी की तारीफ भी की है। साथ ही विकास के लिए डबल इंजन सरकार का भी जिक्र किया है।

धामी की मोदी ने भी की तारीफ, फिर बढ़ा हौंसला

धामी की मोदी ने भी की तारीफ, फिर बढ़ा हौंसला

पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से एक बार फिर सीएम पुष्कर सिंह धामी का हौंसला बढ़ा है। भाजपा हाईकमान और केन्द्रीय नेतृत्व एक के बाद एक धामी की पीठ थपथपा रहे हैं। सबसे पहले चुनाव प्रभारी प्रह्रलाद जोशी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का ऐलान किया। इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पुष्कर सिंह धामी को 20-20 मैच के आखिरी ओवर में उतारा गया धाकड़ बल्लेबाज बताकर उनकी जमकर तारीफ की। और अब पीएम ने खुद उत्तराखंड आकर पुष्कर सिंह धामी की तारीफ की है। जिससे एक बार फिर पुष्कर सिंह धामी ने अपने सभी राजनैतिक विरोधियों को चुप करा दिया है।

Recommended Video

    Char Dham Yatra: HC से मिली बड़ी राहत, अब कोई भी भक्त तीर्थ यात्रा पर जा सकता है | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+