रा​हुल गांधी पर पीएम मोदी का बड़ा हमला, देश को आग लगाने की बात करने वालों को चुन-चुनकर साफ कर दो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के रुद्रपुर में आयोजित शंखनाद रैली में राहुल गांधी,कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने अपने इरादे दिखा दिए हैं। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शाही परिवार के शहजादे ने ऐलान किया कि अगर मोदी सरकार तीसरी बार सत्ता में आई तो आग लग जाएगी।

PM Modi big attack on Rahul Gandhi selectively eliminate who talk about setting country on fire

मोदी ने कहा कि 60 साल तक देश में राज करने वाले 10 साल सत्ता से दूर क्या रहे अब देश में आग लगाने की बात कर रहे हैं। मोदी ने जनता से पूछा कि क्या इस देश को आग लगाने देंगे। क्या ये भाषा उचित है। उन्होंने जनता से अपील की कि ऐसे लोगों को चुन चुनकर साफ कर दो। इस बार इनको मैदान में मत रहने दो भाइयों।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस भारत को अराजकता में झोकना चाहती है देश में आग लगाना चाहती है। कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता ने दक्षिण भारत को अलग करने की बात कही। मोदी ने पूछा कि आप बताइए कि देश के टुकड़े करने वालों को सजा मिलनी चाहिए या नहीं?

पीएम ने कांग्रेस पर जनरल विपिन रावत का भी अपमान करने का आरोप लगाया। कहा कि इमरजेंसी की मानसिकता वाली कांग्रेस का भरोसा अब लोकतंत्र पर नहीं बचा है। इसलिए अब वह जनादेश के विरुद्ध लोगों को भड़काने में जुट गई है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस भारत को अस्थिरता की तरफ ले जाना चाहती है और अराजकता में झोंकना चाहती हैं। मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि देश का ऐसा बंटवारा किया कि गुरूनानक की भूमि हमसे छीन गई। कांग्रेस कमजोरी न दिखाती तो किसी की हमारी सीमा पर नजर डालने की हिम्मत न होती।

उन्होंने आरोप लगाया कि तमिलनाडु के पास एक कच्चाथीवू द्वीप है। वो द्वीप भारत का हिस्सा था, लेकिन कांग्रेस ने उसको श्रीलंका को दे दिया। कांग्रेस के नेता देश के टुकड़े करने की बात करते हैं, कच्चाथीवू दूसरे देश को दे देते हों, क्या ऐसी कांग्रेस देश की रक्षा कर सकती है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+