पिथौरागढ़ में बड़ा सड़क हादसा,खाई में गिरी कार,मंदिर दर्शन के लिए निकले तीन लोगों की मौत

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बड़ा सड़क हादसा हो गया। पिथौरागढ़ के नजदीक कनारीपाभैं-नैनीसैनी सड़क पर एक स्कार्पियो गहरी खाई में गिर गई। घटना में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई।

मृतकों में दो लोग ग्राम दौला व एक मखौलिया गांव के निवासी थे। बताया जा रहा है कि तीनों मंदिर के दर्शन के लिए निकले थे।

Pithoragarh Major road accident car fell into ditch three people gone visit temple died

पिथौरागढ़ जनपद के थाना जाजरदेवल क्षेत्रान्तर्गत कनारी पाभैं में एक स्कॉर्पियों कार UK05TA-3128 जिसमें कुल 3 लोग सवार थे जो अचानक अनियन्त्रित होकर पहाड़ी से नीचे गिर गयी है । उक्त कार में सवार तीनों लोगों की मृत्यु हो गयी है । जिसमे दो लोग ग्राम दौला व एक मखौलिया गांव के निवासी थे। थाना जाजरदेवल पुलिस द्वारा उक्त तीनों का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु शवों को मोर्चरी भिजयवाया साथ ही । अग्रिम जांच एवं आवश्यक कार्यवाही की जायेगी ।

आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह स्कार्पियो से ग्राम दौला व एक मखौलिया गांव के निवासी तीन लोग खड़क्यामानू मंदिर के लिए निकले। इसी बीच उनकी कार अनियंत्रित होकर 800 मीटर से अधिक गहरी खाई में गिर गई। तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को खाई से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पहुंचाया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और परिजनों में कोहराम मचा है। मृतकों में दो लोग ग्राम दौला व एक मखौलिया गांव के निवासी थे।

मृतकों का नाम पता-

1- महेन्द्र नगरकोटी निवासी मखौलिया गांव उम्र 55 वर्ष
2- कैलाश कापड़ी निवासी दौला पिथौरागढ़ उम्र 48 वर्ष
3- अनिल नगरकोटी निवासी दौला पिथौरागढ़ उम्र 34 वर्ष

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+