आदि कैलाश यात्रा से लौट रही जीप गहरी खाई में गिरी, 6 यात्री थे सवार, बेंगलुरु के पर्यटक भी शामिल
पिथौरागढ़ के धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग पर गर्बाधार के समीप आदि कैलाश यात्रियों को ला रही यात्री जीप 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जीप में चालक सहित छह यात्री सवार थे। जहां पर हादसा हुआ वह जगह खतरनाक चट्टानी बताई जा रही है। ऐसे में यात्रियों की बचने की कम उम्मीद जताई जा रही है। इनमें चार बेंगलुरू के बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आदि कैलाश यात्रियों को लेकर धारचूला की ओर लौट रही जीप मंगलवार को गर्बाधार के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सूचना पर धारचूला, पांगला थानों से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हुई। इसी दौरान क्षेत्र में बारिश होने से पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे।
इसके चलते जवान रेस्क्यू के लिए खाई में नहीं उतर सके। आज रेस्क्यू अभियान चलेगा। जीप में बैंगलुरू के कई लोग सवार थे। साथ ही कुछ स्थानीय भी बैठे हुए थे। धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग पर पिछले 20 दिन के भीतर यह दूसरी दुर्घटना है। आठ अक्तूबर को थकती झरने के बाद पूरी पहाड़ी जीप पर गिर गई थी। इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications