पिथौरागढ़: मंदिर से लौट रही कार 600 मीटर गहरी खाई में गिरी, नौ की मौत, एक घायल
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सड़क दुधर्टना में नौ लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बागेश्वर के सामा से पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी ब्लाक स्थित होकरा मंदिर जा रही एक जीप सड़क से पलट कर रामगंगा नदी में जा गिरी।
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सड़क दुधर्टना में नौ लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बागेश्वर के सामा से पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी ब्लाक स्थित होकरा मंदिर जा रही एक जीप सड़क से पलट कर रामगंगा नदी में जा गिरी। वाहन में सवार दस में से नौ लोगों की मौत की प्रारंभिक सूचना है।

हादसे की जानकारी वहां से गुजर रहे किसी ने व्यक्ति ने दी। इसके बाद मौके पर पुलिस और रेस्क्यू टीम पहुंच रही है। बताया जा रहा है कि जहां पर हादसा हुआ, सड़क खराब थी। घटनास्थल से नीचे गहरी खाई में शव पड़े होने की सूचना दी गई है। जो कि रेस्क्यू करने की सूचना है।












Click it and Unblock the Notifications