शादी से लौट रहे सगे छोलिया कलाकार भाइयों की मौत से परिवार मेंं कोहराम,छोलिया नृत्य से पलता था परिवार

पिथौरागढ़ जिले के डुंगरी रावल मोटर मार्ग पर हुए हादसे में चार छोलिया नर्तकों की मौत हो गई। जिसमें दो सगे भाई भी शामिल हैं। जिसके बाद परिवार में कोहकराम मचा हुआ है। सभी के घर शादी समारोह में नृत्य और कलाकारी से आए पैसों से ही चलता था। बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले लाकारों को घर जाने के बाद थोड़ी देर आराम कर फिर से किसी बारात में जाना था। लेकिन उससे पहले एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई।

pithoragarh accident Chaos family death Choliya artist brothers returning marriage family survive

पिथौरागढ़ के चमाली रोड में सोमवार तड़के एक जीप अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जीप में आठ लोग सवार थे। इनमें से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए हैं। सभी लोग शादी-बरात में छलिया नृत्य करते थे।

पिथौरागढ़ के अंद्राली में सोमवार को जीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जीप में सभी छोलिया कलाकार बैठे हुए थे। छोलिया दल में शामिल चार में से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। जिसमें 37 वर्षीय पवन कुमार और 30 वर्षीय अंगद कुमार छोलिया टीम में शामिल थे।

छोलिया नृत्य से ही दोनों के परिवार का पालन पोषण करते थे। दोनों की मौत से पत्नी, बच्चों और माता-पिता सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि जीप में रखा कलाकारों का ढोल भी सड़क किनारे ​पड़ा हुआ​ मिला। ग्रामीणों का कहना है कि हादसे की वजह सड़कों पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं होना है।

जिस स्थान पर छलिया कलाकारों की जीप अनियंत्रित होकर खाई में गिरी वह स्थान तीव्र ढलान पर है। इस स्थान पर सड़क का एक हिस्सा धंसा हुआ भी है। सरकार से दुर्घटना में मारे गए सभी छलिया कलाकारों के परिजनों को 10-10 लाख का मुआवजा देने की मांग की है। दुर्घटना में घायल हुए चार कलाकारों में से हिमांशु, प्रियांशु और राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+