Paris Olympics 2024: मनु ने दूसरा पदक जीतकर बनाया रिकॉर्ड, देहरादून की एकेडमी में इस तरह मनाया गया जश्न
पेरिस ओलंपिक 2024 शूटर मनु भाकर एक साथ दो पदक जीतकर नया रिकॉर्ड बना दिया है। ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली देश की पहली महिला निशानेबाज बन गईं है।
महिलाओं के व्यक्तिगत 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में कांस्य पदक और मिश्रित टीम 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में भारत को एक और कांस्य पदक दिलाकर एक ही ओलंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली एथलीट बन गई हैं।

मनु के इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को लेकर पूरा देश जश्न मना रहा है। उनके घर से लेकर देहरादून तक जश्न का माहौल है। मनु ने देहरादून के जसपाल राणा शूटिंग एकेडमी से ट्रेनिंग ली है। जसपाल राणा उनके पर्सनल कोच हैं। मनु ने पिछले एक साल में देहरादून से कई बार ओलंपिक की तैयारी के लिए ट्रेनिंग ली।
दोहरे पदक से एकेडमी में खुशी का माहौल
अब मनु के दोहरे पदक से एकेडमी में खुशी का माहौल है। वन इंडिया की टीम भी इस पल की साक्षी बनी। जब वन इंडिया की टीम देहरादून के जसपाल राणा शूटिंग एकेडमी में पहुंची। एकेडमी में जसपाल राणा के पिता नारायण सिंह राणा मौजूद रहे। दिनभर आज सबकी निगाहें मैच पर ही टिकी रहीं।
मिठाई बांटकर सेलिब्रेट किया
भारी बारिश के बीच नारायण सिंह राणा वन इंडिया की टीम को शूटिंग के बारे में विस्तार से बता रहे थे। इस बीच मनु ने मिक्स में कांस्य पदक पर निशाना साधा। जिसके बाद पूरे एकेडमी में जश्न का माहौल नजर आया। नारायण सिंह राणा ने वन इंडिया टीम के साथ भी मिठाई बांटकर इस पल को सेलिब्रेट किया।
मनु के होर्डिंग लगाए गए
इसके बाद पूरे एकेडमी में मिठाई बांटी गई। नारायण सिंह राणा ने बताया कि जब से मनु ने पहला पदक जीता है तब से एकेडमी में जश्न का माहौल है। हर कोई नई ऊर्जा के साथ अपनी मेहनत में जुटे हैं। इस बीच एकेडमी में शूटिंग की ट्रेनिंग ले रहे स्टूडेंट्स को भी मिठाई बांटी गई। मनु के होर्डिंग पूरे एकेडमी में लगाए गए हैं, जिससे बाकि लोग भी उनसे प्रेरणा ले सकें।












Click it and Unblock the Notifications