निम्न स्तर तक के हथकंडे अपना रहा विपक्ष, हम सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ें: बीएल संतोष

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारियों और विपक्ष से कैसे निपटा जाए इसको लेकर मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि हमारे पास प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की चमत्कारिक उपलब्धियां हैं

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारियों और विपक्ष से कैसे निपटा जाए इसको लेकर मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि हमारे पास प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की चमत्कारिक उपलब्धियां हैं। हमारी सरकारें अच्छा काम कर रही हैं, लिहाजा जरूरत सिर्फ और सिर्फ पॉजिटिव दृष्टिकोण तैयार करने की है।

Opposition adopting low level tactics, let us move ahead with positive thoughts bjp BL Santosh

बी एल संतोष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सलाह दी कि विपक्ष निम्न स्तर तक के हथकंडे अपना रहा है, लेकिन हमे सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ना है। अपने दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन संतोष ने मीडिया, सोशल, मीडिया, आईटी विभाग और मोर्चों की संयुक्त बैठकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज विपक्षी पार्टियों का मीडिया और अन्य माध्यमों में स्तर गिर रहा है। हमे उनका मुकाबला तो करना है, लेकिन वैचारिक और संस्कारिक स्तर को कायम भी रखना है।

उन्होंने कहा कि हमे अपने कार्यों और उनके प्रस्तुतिकरण को लेकर प्रतियोगिता तो करनी है लेकिन अपनी गुणवत्ता को बनाए रखना है। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मीडिया से जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस मुक्त उत्तराखंड की स्थिति को लंबे समय तक कायम रखा जाए इसी लक्ष्य के साथ पार्टी के सभी विभागों एवम मोर्चों के कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। जिसके क्रम में शीघ्र ही सोशल मीडिया के जिला स्तर और मंडल स्तर की कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त आने वाले दिनों में युवा, अनुसूचित जाति, जनजाति और ओबीसी मोर्चों के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमे समाज के ऐसे तमाम लोगों के साथ संपर्क किया जाएगा जहां पार्टी की पहुंच अभी कम है। इसी तरह महिला मोर्चा के माध्यम से लाभार्थियों को पार्टी से जोड़कर जनसमर्थन को बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मेरा देश मेरी माटी अभियान को प्रदेश में व्यापक पैमाने पर जनसहभागिता के साथ चलाया जाएगा। इस अमृत कलश यात्रा में प्रदेश के सभी ब्लाकों से शहीदों के आंगन की मिट्टी एकत्र किया जाएगा। इसी तरह अमृत सरावरों, गांवों के तालाबों और नौलों-पोखरों के जनएकत्रीकरण स्थानों पर स्थानीय शहीदों एवम महत्वपूर्ण व्यक्तियों के शिलापठ लगाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+