ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब मॉक ड्रिल पर नजर, DEHRADUN में कहां और कब है मॉक अभ्यास, जानिए क्या जारी किए निर्देश

Dehradun MOCK DRILL: ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक तरफ जहां पूरे देश भर में अलर्ट है। तो वहीं आज मॉक ड्रिल को लेकर भी हर स्तर पर तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। गृह मंत्रालय भातर सरकार के निर्देश पर उत्तराखण्ड सहित सभी प्रदेशों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में 7 मई को सिविल डिफेंस की मॉक ड्रिल होनी है।

उत्तराखंड के देहरादून में भी मॉक ड्रिल अभ्यास होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुरक्षा तैयारियों के दृष्टिगत मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को प्रदेश में मॉक ड्रिल के सफल संचालन के लिए निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे सभी निर्देशों का राज्य स्तर पर अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश दिए हैं।

Operation Sindoor now focus mock drill where when is mock exercise in Dehradun know what instructions have been issued

देहरादून में मॉक ड्रिल से पहले जिलाधिकारी सविन बसंल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने सेना, अर्द्वसैनिक बल सिविल डिफेंस के वार्डन, वॉलिंटिसर्य एवं आईआरस सिस्टम से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर मॉक अभ्यास के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दे चुके हैं। 07 मई 2025 को यानि आज सायं 4 बजे देहरादून के अंतर्गत 05 स्थानों धारा पुलिस चौकी, ब्लाईंड स्कूल राजपूर रोड़, लख्खीबाग पुलिस स्टेशन, जिलाधिकारी परिसर क्लैक्ट्रेट देहरादून, आईएसबीटी, आराघर पुलिस चौकी, में सायरन, हूटर बजा कर लोगों का सतर्क किया जायेगा।

हवाई हमले के दौरान सतर्कता बरतने एवं बचाव के लिए यह मॉक अभ्यास आयोजित किया जा रहा है। हवाई हमले के दौरान सतर्कता बरतने नागरिकों को सुरक्षा के दृष्टिगत आयोजित किया जा रहा है, इसका उद्देश्य सिविल डिफेंस सहित आईआरएस सिस्टम को सक्रिय रखना तथा संभावित आपदा बाहरी आक्रमण के दौरान किस प्रकार सुरक्षा के उपाय किये जाने हैं के लिए नागरिकों जागरूक करना है।

  • इस दौरान सायरन बजा कर हवाई हमले से बचने की मॉक अभ्यास करवायी जा रही है, ताकि आम जनमानस संभावित आपदाओं से निपटने के लिए मानसिक रूप से अलर्ट रहें।
  • आपदाओं के दौरान सुरक्षित रहें। इस दौरान बिजली की सप्लाइ बंद कर दी जायेगी साथ ही ट्रैफिक डाईवर्ट भी किया जा सकता है।
  • नागरिक सुरक्षा के दृष्टिगत यह केवल अभ्यास मात्र है, इस दौरान आप आपने घरों में बने रहे एवं अनावश्यक गतिविधि न करें।
  • किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दे, यदि कोई अफवाह फैलाता हुया पाया जाता है, तो निकटवर्ती थाने / पुलिस चौकी से संपर्क करें।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+