उत्तराखंड में एक लाख 28 हजार मतदाताओं की संख्या बढ़ी,जानिए किस जिले में सबसे ज्यादा,कहां सबसे कम

उत्तराखंड में एक लाख 28 हजार मतदाताओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। जिसमें से देहरादून में सर्वाधिक 51694 जबकि रुद्रप्रयाग में न्यूनतम 4445 मतदाता बढ़े हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में जानकारी दी।

बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विशेष संक्षिप्त पुनिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 1 जनवरी 2025 की अहर्ता तिथि के आधार पर 10 अक्टूबर 2024 तक पुनरीक्षण के अंतर्गत प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 8371700 हो गई है।

number voters increased one lakh 28 thousand Uttarakhand know which district highest where it least

इसके साथ ही प्रदेश में 242365 नए मतदाता पंजीकृत हुए हैं, जबकि 114088 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कम हुए हैं। इस प्रकार कुल एक लाख 28 हजार 277 मतदाताओं की मतदाता सूची में बढ़ोतरी हुई है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेशभर में निर्वाचक नामावली का प्रकाशन मंगलवार को कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी 28 नवम्बर 2024 तक मतदाता नामावली संबंधी दावे एवं आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 24 दिसंबर 2024 तक किया जाएगा

जबकि नामावली का अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी 2025 को किया जाएगा। जनपद स्तर से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार देहरादून में सर्वाधिक 51694 मतदाता नए पंजीकृत हुए हैं वहीं ऊधम सिंह नगर में 46648 एवं हरिद्वार में 38435 नए पंजीकरण हुए हैं। जबकि न्यूनतम पंजीकरण का आंकड़ा रुद्रप्रयाग से प्राप्त हुआ है जहां 4445 नए मतदाताओं का नाम सूची में जुड़ा है वहीं चम्पावत में 5306 एवं बागेश्वर में 5342 नए पंजीकरण हुए हैं।

हरिद्वार से 17086 लोगों के नाम मतदाता सूची से कम हुए हैं जबकि पौड़ी से 14130 एवं नैनीताल से 12261 नाम मतदाता सूची से हटे हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह भी बताया कि वर्तमान में 05 मतदेय स्थलों पर मतदाताओं की संख्या 1500 से अधिक पहुंच जाने पर प्रदेश में 05 नए मतदेय स्थल भी बनाए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+