यात्री गण ध्यान दें, दिल्ली के लिए अब नई रेल सेवा का जल्द होगा संचालन, ये रहेगा ट्रेन का शिड्यूल

कोटद्वार से दिल्ली के बीच नई रेल सेवा का संचालन इसी माह से शुरू होने जा रहा है। माना जा रहा है कि 25 अक्टूबर से इसका संचालन शुरू हो सकता है। नई रेल सेवा से गढ़वाल के लोगों को काफी फायदा होगा।

now new rail service for dehradun Delhi will start operating soon, this will be the train schedule

रेलवे के अनुसार यह ट्रेन कोटद्वार से रोजाना रात 10 बजे नजीबाबाद, मौजमपुर नारायण, लक्सर, टपरी, देवबंद, मुजफ्फरनगर, मेरठ होते हुए सुबह 04:35 बजे आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली पहुंचेगी। आनंद विहार टर्मिनल से रात 09:45 बजे एक्सप्रेस ट्रेन चलकर प्रात: 03:50 बजे कोटद्वार पहुंचेगी।

कोटद्वार से आनंद विहार टर्मिनल तक ट्रेन संचालन प्लानिंग में है। यह ट्रेन कोटद्वार से दिल्ली के लिए चलने वाली दूसरी सीधी एक्सप्रेस सेवा होगी। इस ट्रेन के संचालन से मसूरी एक्सप्रेस की कमी पूरी हो जाएगी। बता दें कि सांसद अनिल बलूनी की पहल पर इस सेवा का संचालन शुरू होने जा रहा है।

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने कुछ दिन पहले ही रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान बीजेपी के राज्यसभा सांसद ने रेल मंत्री से दिल्ली और कोटद्वार के बीच ट्रेन चलाने की मांग की थी। रेल मंत्री द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया कि इस मांग को स्वीकृत कर लिया गया है। जिसके बाद ट्रेन के संचालन की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+