उत्तराखंड के मंदिरों में पहनावे को लेकर नोटिस चस्पा, मर्यादित कपड़े पहनकर ही कर पाएंगे दर्शन

उत्तराखंड में मंदिरों में ड्रेस कोड को लेकर मंदिर समितियों ने बोर्ड लगाकर नोटिस भी चस्पा कर दिए हैं। इनमें सभी को मर्यादित कपड़े पहनकर आने को कहा गया है।

https://hillvani.com/dress-code-is-applicable-in-these-temples-of-uttarakhand/

उत्तराखंड में मंदिरों में पहनावे को लेकर लगातार मामला बढ़ता जा रहा है। इस बीच मंदिरो में अब ड्रेस कोड को लेकर मंदिर समितियों ने बोर्ड लगाकर नोटिस भी चस्पा कर दिए हैं। इनमें सभी को मर्यादित कपड़े पहनकर आने को कहा गया है।

शरीर को पूरा ढके बिना मंदिरों में जाने पर रोक

उत्तराखंड के मंदिरों में अब ड्रेस कोड लागू किया गया है। कई जगह इसके लिए नोटिस भी चस्पा किए जा चुके हैं। शरीर को पूरा ढके बिना मंदिरों में जाने पर रोक लगाई गई है। सबसे पहले महानिर्वाणी पंचायती अखाड़ा के सचिव महंत रविन्द पुरी ने दक्ष प्रजापति मंदिर (हरिद्वार), टपकेश्वर महादेव मंदिर (देहरादून) और नीलकंठ महादेव मंदिर (ऋषिकेश) में सभी को मर्यादित कपड़े पहनकर आने की अपील जारी की। साथ ही गलत पहनावे के साथ किसी को भी मंदिर में प्रवेश से रोक लगाई गई है।

मंदिरों के बाहर नोटिस चस्पा

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष सचिव महंत रविन्द पुरी ने कहा कि ऐसी महिलाओं को ही मंदिरों में प्रवेश की अनुमति होगी जिन्होंने 80 प्रतिशत तक शरीर ढंकने वाले कपड़े पहने हों। उन्होंने कहा कि महानिर्वाणी पंचायती अखाड़ा से जुड़े इन मंदिरों में यह प्रतिबंध तत्काल प्रभावी होगा। इसके बाद से इसका असर दूसरे मंदिरों में भी देखने को मिल रहा है। मंदिरों के बाहर नोटिस चस्पा कर मर्यादित कपड़े पहनकर आने को कहा जा रहा है। ऋषिकेश के शिव मंदिरों में इस तरह के नोटिस चस्पा कर सभी को मर्यादित कपड़े पहनकर ही दर्शन करने को कहा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+