...देश की एक इंच भूमि को भी कोई नहीं छीन सकता, आईटीबीपी के स्थापना दिवस में बोले: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज देहरादून में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के 62वें स्थापना दिवस परेड समारोह में शिरकत की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यक्रम में परेड की सलामी ली और उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को सम्मानित किया।

आईटीबीपी के स्थापना दिवस पर रेजिंग डे परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भारत चीन सीमा से कोई समाचार आता है तो ये सोचकर आराम से सो जाता हूं कि वहां आईटीबीपी का जवान खड़ा है। जब तक आईटीबीपी है तब तक देश की एक इंच भूमि को भी कोई छीन नहीं सकता। उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि आप देश कि चिंता करते हैं, आपके परिवार की चिंता भारत सरकार करेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई कैबिनेट मंत्री परेड में शामिल हुए। इस दौरान गृहमंत्री ने सबसे पहले परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान फाइव फ्रंटियर, ईस्ट फ्रंटियर, नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर, नॉर्दन फ्रांटियर्स, नक्सल फ्रंटियर, महिला नक्सल फ्रंटियर, स्की फोर्स, कमांडो दस्ता, पैरा ट्रूपर्स की टुकड़ियां परेड में शामिल हुईं।
अमित शाह ने हिमवीरों को और 130 करोड़ की जनता को धनतेरस की शुभकामनाएं दी। कहा कि दिवाली के समय एक दिया जवानों के लिए भी जलाएं। हम चैन की नींद सिर्फ इन्हीं जवानों के कारण सोते हैं। 62 सालों से देश की सीमाएं हिमविरों के कारण सुरक्षित हैं। हिमवीर सदैव चौकन्ने रहते हैं। मैं कुछ दिन पहले अरुणाचल में आईटीबीपी के जवानों के साथ रहा था। मैंने कहा था कि जब परिवार को आपकी जरूरत होती है तो उसी समय देश को जरूरत होती है। सेना की तर्ज पर सीएपीएफ का कोटा भी तय किया। जवानों की इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए सातआईटीबीपी की बटालियन को हाल ही में स्वीकृति दी गई है।
इन प्रोजेक्ट का हुआ लोकापर्ण
- लद्दाख में 17000 फीट की ऊंचाई पर स्व ऊर्जा भवन का रिमोट लोकार्पण।
- मातली उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश बसर, रंगमाती आसाम, रिक्रूट ट्रेनिग सेंटर अरुणाचल प्रदेश समेत 10 बैरक का लोकापर्ण।
- लॉजिस्टिक ड्रोन का उद्घाटन। इसमें अग्रिम चौकियों पर प्रयोग होगा। यह ड्रोन 14000फीट तक उड़ सकता है।
#WATCH | Uttarakhand: At the 62nd Foundation Day Parade Ceremony of Indo-Tibetan Border Police, in Dehradun, Union HM Amit Shah says "...Today, I want to say that whenever there is any news regarding the India-China border and I get to know that ITBP personnel are present there,… pic.twitter.com/B4IdAUC3jv
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 10, 2023












Click it and Unblock the Notifications