सभी 41 मजदूर सुरंग से आए बाहर, नितिन गडकरी ने खुशी जताते हुए दिया इस बात का भरोसा

पिछले 17 दिनों ने उत्तरकाशी के सिल्क्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूर आज आखिरकार सुरक्षित बाहर निकल आएं है। इन मजदूरों के वापस आने के बाद केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री ने खुशी जाहिर की है। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया है कि आगे सुरंग के काम पर हम ऑडिट कराएंगे।

नितिन गडकरी ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि सिल्क्यारा टनल हादसे के कारण जो 41 मजदूर फंसे हुए थे, वो बाहर निकले हैं, उनकी जान बची है। सभी एजेंसियों ने विशेष रूप से पीएमओ के मार्गदर्शन में भारत सरकार की सभी एजेंसीज, उत्तराखंड सरकार, वहां की स्थानीय जनता और सब लोगों ने रात दिन मेहनत की, परिश्रम किया।

nitin gadkari

अलग-अलग पर्यायों पर काम किया है और उसके बाद यह सफलता मिली है। यह बहुत गहरा संकट था, पहली बार इस तरह का संकट था, पहली बार इस प्रकार का अनुभव आया जिन लोगों की जान बची उन लोगों को मैं बहुत-बहुत शुभकामनाएं और शुभेच्छा देता हूं।

जान बचाने में जिन-जिन भारत सरकार की एजेंसियों ने, राज्य सरकार की एजेंसियों ने और सभी हमारे इंजीनियर्स ने रात-दिन अपने जोखिम लेकर जो काम किया है, उन सबको भी बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं, आभार व्यक्त करता हूं।

इस घटना से हमे बहुत कुछ सीखने को मिला है। हम लोग टनल का सेफ्टी ऑडिट करने वाले हैं। टेक्नोलॉजी के साथ कैसे हम बेहतर तकनीक का इस्तेमाल कर सके इसकी भी कोशिश करेंगे। हिमालय का स्टाटा बहुत ही जोखिमभरा है, इस लिए यहां पर काम करना भी बहुत कठिन है।

इसके हमे उपाय ढूंढ़ने होंगे, हम निश्चित रूप से उपाय ढूढ़ेंगे। इसी विश्वास के साथ जिन-जिन लोगों ने सहयोग दिया उनका धन्यवाद। विशेष रूप से मजदूरों के परिवारों क भी हमारी शुभकामनाएं। वो बेचारे वापस आए हैं, हमारे लिए सबके लिए बहुत खुशी की बात है, उनके उज्जवल भविष्य की कामना, बहुत-बहुत धन्यवाद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+