COVID-19:उत्‍तराखंड में लगाया गया नाइट कर्फ्यू, रात 11 बजे से सुबह 05 बजे तक रहेगा लागू

देहरादून, 27 दिसंबर। कोरोरा महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उत्‍तराखंड में भी सोमवार को रात्रि कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है।

night
उत्तराखंड में लगाया गया नाइट कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह 05 बजे तक नाइट कर्फ्यू के आदेश जारी किया गया है। केवल आवश्यक सेवाओं को आवागमन की अनुमति होगी ।

बता दें दिल्‍ली समेत अन्‍य राज्‍यों में कोरोना के साथ कोरोना का नया वेरिएंट आमिक्रॉन पैर पसार रहा है। देश भर में कोरोना के नए वेरिएंट के अब तक लगभग 600 मामले सामने आ चुके है।

देश की राजधानी दिल्‍ली के अलावा उत्‍तर प्रदेश, गुजरात, मध्‍यप्रदेश, महाराष्‍ट्र, हरियाणा के बाद अब उत्‍तराखंड में भी नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। उत्‍तराखंड सरकार ने सोमवार को कोरोना और आमिक्रॉन के खतरे के मद्देनजर ये नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है।

उत्‍तराखंड सरकार ने जो सोमवार को गाइडलाइंस जारी की उसके अनुसार नाइट कर्फ्यू के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं जारी रहेंगी। सभी मेडिकल कर्मचारियों पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य अस्पताल सहायता सेवाओं और डाक संबंधी परिवहन को नाइट कर्फ्यू के दौरान छूट दी गई है।

राज्य सरकार ने इसके अतिरिक्‍त तेल और गैस क्षेत्र, जिसमें उत्पादों का उत्पादन, परिवहन, वितरण, भंडारण और फुटकर बिक्री भी इस कर्फ्य के दौरान होगी।निजी वाहनों को भी कर्फ्यू के दौरान कोविड और सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करते हुए आपात स्थिति में आने-जाने की अनुमति होगी।

वहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक के बाद शनिवार से रात का कर्फ्यू फिर से लागू कर दिया। आदित्यनाथ ने अधिकारियों से व्यापारियों और दुकानदारों के लिए "नो मास्क, नो शॉपिंग" मैसेज को प्रचारित करने के लिए भी कहा है।

उत्तर प्रदेश सरकार के एक बयान में कहा गया है "पुलिस को गश्त बढ़ानी चाहिए, सुरक्षा मानदंडों और प्रोटोकॉल को लोगों में जोर-शोर से प्रचार करें, सड़कों और बाजारों में आवाजाही के समय मास्क पहनना अनिवार्य किया जाना चाहिए।

यूपी सरकार ने शादियों जैसे सामाजिक कार्यक्रमों पर भी प्रतिबंध लगाने की घोषणा की और उन्हें 200 लोगों तक सीमित कर दिया, कोविड से बचाव का पालन लोग कर रहे हैं या नहीं इसलिए पुलिस गश्‍त को तेज कर दिया है और राज्य में आने वाले यात्रियों के लिए हवाई अड्डों, बस स्टेशनों और रेलवे टर्मिनलों पर उन्नत सतर्कता बरती जा रही है। पुणे में कोरोना का तांडव, एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के 13 छात्र हुए कोविड पॉजिटिव

गौरतलब है कि देश भर में कोरोना का नया वेरिएंट आमिक्रॉन तेजी से फैल रहा है। इस बीच, केंद्र सरकार ने ओमाइक्रोन पर चिंताओं के बीच राष्ट्रव्यापी कोविड -19 रोकथाम उपायों को 31 जनवरी, 2022 तक लागू कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+