पुणे में कोरोना का तांडव, एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के 13 छात्र हुए कोविड पॉजिटिव

पुणे,27 दिसंबर। कोरोना महामारी का प्रकोप एक बार फिर बढ़ता जा रहा है। जिसमें देश भर में महाराष्‍ट्र ऐसा राष्‍ट्र है जहां कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्‍या तेजी से बढ़ रही है। वहीं अब पुणे की एक यूनिर्वर्सिटी के 13 छात्र कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।

covid

एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी पुणे के ये 13 छात्र हैं जिनका कोविड टेस्‍ट पॉजिटिव आया है। इन छात्रों को आइसोलेशन में रखा गया है। एमआईटी वर्ल्‍ड पीस विवि के रजिस्‍ट्रार डॉ प्रशांत दवे ने कहा विश्वविद्यालय सतर्क है, सकारात्मक परीक्षण करने वाले छात्रों के संपर्कों को ट्रैक और ट्रेस करने के लिए सभी एसओपी का पालन कर रहा है।

बता दें पुणे के कोथरुड पर स्थित एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग थर्ड इयर के छात्र बताए जा रहे हैं। 13 छात्रों के एक साथ कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद विवि प्रशासन ऑफलाइन क्लासेस और परीक्षाओं को लेकर काफी सतर्क हो गया है और कोरोना संबंधी नियमों के पालन में सख्ती और कई नए सावधानियां बरतने का निर्णय किया है।

बता दें इससे पहले महाराष्ट्र के अहमदनगर के जवाहर नवोदय विद्यालय मे एक साथ 19 छात्र कोरोना की चपेट में आए थे जिसके बाद वहां के 450 छात्रों की कोविड जांच की गई थी। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 51 हो गई। इनमें 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज विद्यालय के कर्मचारी थे।

गौरतलब है कि यूजीसी यानी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग और महाराष्‍ट्र सरकार ने उन्‍हीं कोरोना वैक्‍सीन की दोनों डोज ले चुके छात्रों को ही ऑफलाइन क्‍लास करने की इजाजत दही है। एमआईटी में विद्यार्थियों को कोरोना नियमों का पालन सख्ती से किए जाने का निर्देश भी दिया गया है इस सब सावधानियों के बावजूद विवि के एक साथ 13 छात्रों के कोरोना संक्रमित होने पर विवि प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+