New year celebration: कम बजट में फुल एन्जॉय, यादगार बन जाएगा नए साल का जश्न

कम बजट और कम समय में अधिक एंज्वॉय करना है, तो उत्तराखंड में देहरादून के आसपास की जगह बेहतर विकल्प हो सकता है। न्यू इयर का जश्न मनाने के लिए देहरादून में इन जगहों पर घूमना फिरना हो सकता है।

New year celebration 2023 tourist dehradun rishikesh maggie point full enjoy in low budget memorable

न्यू इयर का जश्न मनाने के लिए हर कोई प्लानिंंग में जुटे हैं। 31 दिसंबर का काउंटडाउन भी शुरू हो गया है। ऐसे में नई जगह और बजट को देखते हुए अब हर कोई न्यू इयर सेलिब्रेशन की तैयारी में जुटे हैं। कम बजट और कम समय में अधिक एंज्वॉय करना है तो उत्तराखंड में देहरादून के आसपास की जगह बेहतर विकल्प हो सकता है। न्यू इयर का जश्न मनाने के लिए देहरादून में इन जगहों पर घूमना फिरना हो सकता है।

मैगी प्वाइंट

मैगी प्वाइंट

मसूरी रोड पर सड़क किनारे मैगी प्वाइंट पर्यटकों के लिए सबसे लो​कप्रिय जगह है। यहां पर रूककर प्रकृति का आनंद लेते हुए मैगी खाने के लिए लोग दूर दराज क्षेत्रों से यूथ पहुंचते हैं। मसूरी रोड पर मैगी प्वाइंट एक खास लोकेशन है। जहां अब हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध रहती है। इन जगहो पर रात को रूकने की भी व्यवस्था की गई है। मैगी प्वाइंट देहरादून से लेकर मसूरी तक बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन के तौर पर डेवलेप हो रहा है। जहां ज्यादा खर्चा भी नहीं होगा।

सहस्त्रधारा

सहस्त्रधारा

सहस्त्रधारा घंटाघर से करीब 16 किलोमीटर की दूरी पर राजपुर गांव के पास स्थित है। यह जगह झरने और पानी के बीच मौज मस्ती के लिए बेहत लोकप्रिय है। पहाड़ी से गिरते हुए जल को प्राकृतिक तरीके से देखना सबसे रोमांचक लगता है। यहां से थोडी दूर एक पहाड़ी के अंदर प्राकृतिक रूप से तराशी हुई कई छोटी छोटी गुफाएं है। यहां आप कई घंटो आराम से आनंद ले सकते हैं। खाने-पीने से लेकर हर प्रकार की सुविधाएं यहां मौजूद हैं। ​

लच्छीवाला

लच्छीवाला

साल के पेड़ों के बीच घिरा, लच्छीवाला टूरिस्ट के लिए खासा पसंदीदा जगह है। लच्छीवाला का नाम बदलकर अब नेचर पार्क कर दिया गया है जो देहरादून से 22 किलोमीटर दूर हरिद्वार देहरादून ऋषिकेश रोड पर है लक्ष्मी वाला एकांत वातावरण के कारण पक्षी देखने वालों के बीच की प्रसिद्ध है प्रकृति के नज़ारों के अलावा यहां के पानी के कुंडों में मौज-मस्ती कर आप पूरा आंनद ले सकते हैं। यहां सिर्फ पानी ही नहीं ओर भी विकल्प है। यहां पर पर्यटकों के लिए म्यूजियम जिसको धरोहर नाम दिया गया है, भी खासा पसंद की जाती है।

गुच्चुपानी

गुच्चुपानी

देहरादून से मात्र 8 किमी. की दूरी पर जगह है गुच्चुपानी। गुच्चुपानी को ब्रिटिशर्स रॉबर्स केव भी कहते थे और इसे डाकू गुफा के नाम से भी जाना जाता है। 650 मीटर लम्बी यह गुफा आज भी उतनी ही रहस्यमय है। अब ये गुफा एक पर्यटन स्थल बन चुकी है। गुफा के अंदर एक नदी भी बहती है जो बारिश के दिनों में बहुत गहरी हो जाती है। यहां घुटनों तक पानी होने से पानी में चलने से अलग ही सुकून मिलता है।

मालदेवता

मालदेवता

रायपुर के आगे मालदेवता पर्यटकों के लिए फेवरिट डेस्टिनेशन बनता जा रहा है। जो कि देहरादून से 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पर हर तरफ पहाड़ और पानी दिखाई देता है। जहां आए दिन लोग परिवार और मित्रों के साथ समय बीताने और घूमने पहुंचते हैं। सड़क से नीचे उतरते ही यहां पानी मिल जाता है। यहां साइकिल से ट्रेक करने वालों की भी अच्छी खासा तादात मिल जाती है। मालदेवता में आप नेचर वॉक के अलावा तमाम तरह के गेम्‍स खेल सकते हैं। यहां आसानी से आपको रेंट पर कैंप मिल जाएंगे। इधर रूकने के लिए रिजॉर्ट भी मिल जाएंगे।

ऋषिकेश

ऋषिकेश

योग, आध्यात्म, वाटर स्पोर्ट्स इन सबका एक साथ आनंद लेना है तो ​ऋषिकेश सबसे बेहतर विकल्प है। ऋषिकेश में रॉफ्टिंग और वाटर स्पोर्ट्स सबसे ज्यादा रोमांचक है। यहां दिनभर प्रकृति की सुंदरता के साथ हर प्रकार की सुविधा का आनंद लिया जा सकता है। इसके साथ ही गंगा किनारे भी सुकून और शांति के साथ समय बिताया जा सकता है। इसके अलावा रात के लिए होटल से लेकर टेंट और रिजॉर्ट की भी पूरी व्यवस्थाएं हैं। यहां आपका बजट भी ज्यादा नहीं खर्च होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+