National Teachers Award 2024 स्कूल में नवाचार के साथ कैसे किया तकनीक का इस्तेमाल,जानिए कौन हैं कुसुमलता गडिया

National Teachers Award 2024: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए देशभर के 50 शिक्षकों का चयन हुआ है। 50 चयनित शिक्षकों में से एक उत्तराखंड के चमोली जिले की शिक्षिका कुसुमलता गडिया हैं।

कुसुमलता चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वीणा में सहायक अध्यापिका है। उन्हें शिक्षक दिवस पर पांच सितंबर को विज्ञान भवन नई दिल्ली में देश की राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

National Teachers Award 2024 How technology used with innovation school know who Kusumlata Gadiya

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए चयनित शिक्षकों के नाम की घोषणा की गई है। उत्तराखंड से एक मात्र शिक्षिका कुसुमलता गडिया का राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए चयन हुआ है।

इस पुरस्कार के लिए कुसुमलता का चयन उनके स्कूल में किए गए कई नवाचारी प्रोजेक्ट्स और शिक्षा में तकनीकी नवाचारों के लिए किया गया है। उनके प्रयासों ने न केवल स्कूल को एक विशेष आकर्षण केंद्र बना दिया है, बल्कि राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रसार में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

कुसुमलता को इससे पहले उत्तराखंड का प्रतिष्ठित शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2023 के लिए भी चयन हुआ है। शिक्षिका कुसुमलता ने विद्यालय में लर्निंग कॉर्नर, पेंटिंग, टीएलएम, ऑनलाइन क्लास, वाल पेंटिंग, पोस्टर अभियान के जरिए छात्र छात्राओं को गुणवत्तापरक शिक्षा से जोड़ा है। उन्होंने स्कूल की दीवार पर क्यूआर कोड के जरिए भी शिक्षा का मॉडल दिया है।

इस पुरस्कार के लिए कुसुमलता का चयन उनके स्कूल में किए गए कई नवाचारी प्रोजेक्ट्स और शिक्षा में तकनीकी नवाचारों के लिए किया गया है। उनके प्रयासों ने न केवल स्कूल को एक विशेष आकर्षण केंद्र बना दिया है, बल्कि राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रसार में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत, महानिदेशक शिक्षा वंशीधर तिवारी और शिक्षा विभाग के आलाअधिकारियों ने कुसुमलता को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+