Nainital news: हल्द्वानी-भीमताल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा वाहन, छोटा कैलाश जा रहे दो लोगों की मौत
नैनीताल जिले में हल्द्वानी-भीमताल मार्ग पर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। पिकअप वाहन के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल है।
पुलिस ने रेस्क्यू कर लोगों को खाई से बाहर निकाला। लेकिन तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि वाहन सवार लोग छोटा कैलाश जा रहे थे, तभी बीच रास्ते में ये हादसा हो गया।

हादसा सोमवार शाम को उस समय हुआ जब एक वाहन रानीबाग के अमृतपुर से छोटा कैलाश जा रहे थे। वाहन करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी-भीमताल मार्ग पर पिकअप वाहन के खाई में गिरने की सूचना मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची।
वाहन करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था। वाहन में तीन लोग सवार थे। जिन्हें रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला गया और पास के हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया और ड्राइवर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर सुशीला तिवारी हॉस्पिटल रेफर किया गया है।
मृतकों की शिनाख्त बिशन दत्त पांडे (70) निवासी भौर्सा और मनीष पडलिया निवासी बानना के रूप में हुई है। वहीं चालक धीरज घायल है। पुलिस हादसे की जानकारी और हादसे की वजह की जुटाने में लगी है।












Click it and Unblock the Notifications