यूपी के बदायूं से प्रेमी से मिलने देहरादून पहुंची नाबालिग युवती,रेलवे स्टेशन पर दो समुदायों में जमकर बवाल
देहरादून के रेलवे स्टेशन पर देर रात दो समुदाय के बीच जमकर बवाल हो गया। दूसरे समुदाय की किशोरी से मिलने पहुंचे युवक की जानकारी मिलते ही समुदाय विशेष के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया।
स्थिति को काबू करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। इस घटना में पुलिस की गाड़ी समेत कुछ निजी वाहन क्षतिग्रस्त हुए। कुछ लोगों को चोटें भी आई हैं। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

रेलवे स्टेशन के पास रात भर तनाव की स्थिति बनी रही। रेलवे स्टेशन को छावनी में तब्दील कर दिया। पुलिस प्रशासन रात भर मौके पर गश्त करते रहे। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक अजय सिंह निवासी दातागंज जिला बदायूं और दातागंज बदायूं की ही 16 वर्षीय युवती रेलवे स्टेशन देहरादून पर घूम रहे थे, इस दौरान आरपीएफ को संदिग्ध प्रतीत होने पर दोनों को आरपीएफ कार्यालय में बैठाया गया।
Recommended Video
लड़की के घर वालों से संपर्क करने पर पता चला की लड़की अपने घर से एक दिन पूर्व बिना बताए देहरादून आई है, जिसकी गुमशुदगी बदायूं थाने में दर्ज है। लड़की के परिवार जनों को सूचना मिलने पर लड़की के परिवारजन एवं यूपी पुलिस देहरादून के लिए निकल चुकी है।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि किसी अज्ञात के द्वारा समुदाय विशेष की सूचना कुछ अराजकतत्वों को दी गई। जिसके बाद पथराव शुरू हो गया। घटना अलग-अलग संप्रदाय से संबंधित होने के कारण कुछ व्यक्तियों द्वारा साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास किया गया, पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया है, एसएसपी देहरादून स्वयं पुलिस बल के साथ इलाके में गश्त पर रहे। अराजकता फैलाने का प्रयास करने वाले लोगो को पुलिस द्वारा चिन्हित किया जा रहा है।
एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि रेलवे स्टेशन देहरादून में गैर प्रांत की नाबालिग बालिका के प्रकरण में विभिन्न समुदाय द्वारा कानून एव शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की गई। इस प्रकरण में कोतवाली नगर देहरादून में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है व पुलिस द्वारा घटना के संबंध में सीसीटीवी फुटेज व वीडियो प्राप्त किए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications