हरिद्वार के इंडस्ट्रियल एरिया में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, तीन घंटे तक दमकल ने चलाया रेस्क्यू

हरिद्वार में इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। फैक्टरी में काम कर रहे कर्मचारियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। बताया गया कि जिस समय ये हादसा हुआ तब 30 से 40 लोग अंदर फंसे थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फैक्टरी के बराबर में दो आवासीय मकान थे,​ जिन्हें खाली कराया गया।

Massive fire chemical factory Haridwar industrial area fire brigade carried out rescue three hours

हरिद्वार में इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया। दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर दमकल की 12 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रही।

बताया गया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग इतनी भयंकर लगी है कि लपटें और धुआं काफी दूर से ही दिखाई पड़ा। यह कंपनी मेटल के ऊपर कोटिंग करती है। कंपनी की एक मिक्सिंग मशीन में कुछ सॉल्वेंट थे जो कोटिंग बनाने में काम में आते हैं।

उन सॉल्वेंट में मेथेनॉल और अन्य केमिकल थे। इन केमिकल में आग लग गई थी। आग की लपटें पास के आवास तक पहुंची। फैक्टरी के आसपास के भवन और गोदाम से आनन फानन में सामान निकाल कर बाहर फेंका गया। केमिकल फैक्टरी के बगल के भवन में आग पूरी तरह फैल चुकी थी। यहां पर कई हजार किलो केमिकल स्टोर था। यह आग आस-पास की कई फैक्ट्रियों तक पहुंच सकती थी, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+