मंगलौर सीट पर उपचुनाव: भाजपा ने कहा-मिथक तोड़ेंगे, कांग्रेस बोली बाहरी उम्मीदवार

उत्तराखंड की ​मंगलौर व बदरीनाथ सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर चुनावी मैदान सज चुका है। उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

मंगलौर विधानसभा उपचुनाव के लिए आज सबसे पहले भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन किया। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन ने नामांकन दाखिल किया। दोनों ने अपनी अपनी जीत का दावा किया है।

Mangalore seat by election BJP said will break myth Congress said external candidate

भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना ने आज मंगलौर विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए नामांकन से पहले रोड शो निकाला। उनके रोड शो में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत शामिल रहे। रोड शो के बाद भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना नामांकन करने पहुंचे। नामांकन करते समय भी भड़ाना के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत मौजूद रहे।

करतार सिंह भड़ाना के नामांकन के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलौर विधानसभा सीट की जनता से अपील की कि वह क्षेत्र के विकास के लिए मिथकों को तोड़ते हुए भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना को जिताने का काम करें।

मंगलौर के लोग क्षेत्र के विकास के लिए आगे आएं भाजपा प्रत्याशी को जिता कर डबल इंजन की सरकार को जबूत करने का काम करें। मंगलौर विधानसभा सीट से अभी तक भाजपा प्रत्याशी के ना जीतने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में कई मिथक टूटे हैं। यह मिथक भी इस बार टूटेगा और मंगलौर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी की जीत होगी।

बुधवार को हरिद्वार रोशनाबाद कलेक्ट्रेट में मंगलौर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर कांग्रेस से काजी निजामुद्दीन ने नामांकन करवाया। काजी निजामुद्दीन ने कहा पिछले चुनाव में जो कमियां रह गई थी उनको हमने दूर किया है। जिसके नतीजे हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में देखने को मिले हैं।

मंगलौर विधानसभा सीट पर कांग्रेस को 60 प्रतिशत वोट मिले हैं। भाजपा ने करतार सिंह भड़ाना को चुनावी मैदान में उतारा है। बसपा ने मंगलौर उपचुनाव में बसपा ने पूर्व विधायक दिवंगत हाजी सरवत करीम अंसारी के बेटे उदेबुर्रहमान को उतारा है। उपचुनाव 10 जुलाई को होगा। चुनाव परिणाम 13 जुलाई को घोषित होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+