Love Jihad: उत्तरकाशी से बीजेपी नेता का पलायन, अब ना​बालिग सगी बहनों को भगाकर ले जा रहा युवक हिरासत में

उत्तरकाशी क्षेत्र में लव जिहाद को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के ज़िला अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद ने भी परिवार सहित शहर को छोड़कर देहरादून शिफ्ट हो गए हैं।

Love JihadL Escape of BJP leader from Uttarkashi, now the young man taking minor sisters in custody

उत्तराखंड के उत्तरकाशी क्षेत्र में लव जिहाद को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पहले पुरोला में नाबालिग को भगाने की घटना और अब एक बार फिर आराकोट क्षेत्र की दो नाबालिगों को एक युवक के भगाने को लेकर हर जगह विरोध प्रदर्शन जारी है।

कुछ लोगों की वजह से पूरे क्षेत्र का माहौल खराब

इस बीच भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के ज़िला अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद ने भी परिवार सहित शहर को छोड़कर देहरादून शिफ्ट हो गए हैं। परिजनों का कहना है कि कुछ लोगों की वजह से पूरे क्षेत्र का माहौल खराब हुआ है। जिसकी वजह से ये सब हो रहा है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता के अलावा कुछ अन्य समुदाय विशेष के लोगों ने भी दुकानें खाली कर दी हैं। इधर पुरोला की घटना के विरोध में डुंडा, चिन्यालीसौड़ के बाद अब भटवाड़ी ब्लॉक में भी व्यापारियों ने बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही बाहरी व्यापारियों को 15 दिन के भीतर दुकानें खाली करने की चेतावनी दे डाली है।

नेपाली मूल की दो युवतियों को भगाकर ले जा रहा था
उधर पुरोला का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ और गुरुवार को एक और बड़े घटनाक्रम में दो सगी बहनों को भगाकर लेकर जा रहे एक समुदाय विशेष के युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोप है कि ये युवक नेपाली मूल की दो युवतियों को भगाकर ले जा रहा था। जो कि मुजफ्फरनगर का रहने वाला है और हिमाचल प्रदेश के गुमा नामक गांव में रहता है। त्यूणी बस अड्डे पर सगी बहनों के साथ युवक पकड़ा गया जो कि अपना नाम गुड्डू बता रहा था। रूद्र सेना के कार्यकर्ताओं ने उसे घेर कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है ​कि आरोपी ने गुड्डू बनकर ऑनलाइन गेम के जरिए दोनों बहनों से बातचीत शुरू की और फिर दोनों को लेकर भाग रहा था। इस बीच पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+