love jihad mahapanchayat: सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, हाईकोर्ट जाने की सलाह
उत्तरकाशी के पुरोला में महापंचायत पर रोक लगाने को सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है। कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट या फिर संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह दी है।
उत्तरकाशी के पुरोला में महापंचायत पर रोक लगाने को सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है। कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया।
कोर्ट ने याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट या फिर संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह दी है। महापंचायत के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। उत्तराखंड में हिंदू संगठनों ने महापंचायत आयोजित करने का ऐलान किया है।

प्रस्तावित आयोजन के संबंध में दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के प्रोफेसर अपूर्वानंद झा और अशोक वाजपेयी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। प्रोफेसरों ने देश की सबसे बड़ी अदालत से महापंचायत पर तत्काल रोक लगाने की मांग की थी। 15 जून को उत्तरकाशी के पुरोला में हिंदू संगठनों ने महापंचायत बुलाई है। जो कि नाबालिग लड़की को समुदाय विशेष के युवक द्वारा भगाने पर गरमाए माहौल के बाद बुलाई गई है। इसको लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications