Lok Sabha elections 2024: बागेश्वर के बाद अब लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड कांग्रेस का मेगा प्लान, जानिए क्या

बागेश्वर उपचुनाव में संतोषजनक प्रदर्शन के बाद अब उत्तराखंड कांग्रेस भी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। कांग्रेस बागेश्वर की रणनीति को अब लोकसभा चुनाव में भी आजमाने की तैयारी है। हालांकि जिस तरह विपक्षी एकजुटता के लिए बना गठबंधन इंडिया का बागेश्वर में कोई खास असर नहीं दिखा। उसके एकजुटता के लिए कांग्रेस अब विपक्षी दलों को साथ लेकर लोकसभा चुनाव में उतरने का मन बना रही है।

Lok Sabha elections 2024: After Bageshwar, now Uttarakhand Congress has a mega plan know what

ये बात अलग है कि उत्तराखंड में दूसरे राज्यों की तुलना में आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी जैसे सियासी दल दूसरी तरह की सियासत कर रहे हैं। ऐसे में क्या विपक्ष एकजुटता के साथ ​लोकसभा चुनाव लड़ेगी। इस पर संशय बना हुआ है।

बागेश्वर उपचुनाव में बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा की प्रत्याशी पार्वती दास को 33247 जबकि कांग्रेस के बसंत कुमार को 30842 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी बागेश्वर में 2405 वोटों से चुनाव हारे। बसंत कुमार पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ चुके हैं। इसके अलावा उपचुनाव में 1257 लोगों ने नोटा दबाया। उत्‍तराखण्‍ड क्रान्ति दल के अर्जुन कुमार देव को 857 वोट, समाजवादी पार्टी के भगवती प्रसाद को 637 और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के भगवत कोहली को 268 मत पड़े।

इस तरह कांग्रेस इस बात को मानकर चल रही है कि अगर बागेश्वर में पूरा विपक्ष एकजुट होकर लड़ता तो तस्वीर बदल सकती थी। ऐसे में अब कांग्रेस लोकसभा चुनाव में विपक्ष विशेषकर इंडिया संगठन को एकजुट लेकर चलने में जुट गई है। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ही कांग्रेस के बाद सक्रिय नजर आती है। समाजवादी पार्टी का उत्तराखंड में बहुत ज्यादा जनाधार नहीं है। ऐसे में लोकसभा चुनाव में ये सभी दल एकजुट होकर लड़ते हैं या नहीं। ये देखना अभी दिलचस्प होगा।

इसके साथ ही विधानसभा चुनाव में जहां जनता स्थानीय मुद्दों पर वोट करती है तो लोकसभा में केंद्रीय मुद्दे और नेताओं विशेषकर मोदी की इमेज का भी खासा असर पड़ना तय है। ऐसे में इन सभी समीकरणों पर कांग्रेस कितना वर्कआउट कर पाएगी। ये भी देखना बाकि है। कांग्रेस बीते दो चुनावों 10 सालों से लोकसभा चुनाव में 5 सीटें गंवा चुकी है। ऐसे में दो बार के सूखे को कांग्रेस किस तरह से दूर करती है, इसके लिए भी कांग्रेस को नए प्रयोग करने होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+