Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Lok sabha election 2024: भाजपा की राह पर कांग्रेस, पांचों सीटों पर जातिगत फैक्टर का नया फॉर्मूला, जानिए कैसे

उत्तराखंड में लोकसभा की पांचों सीटों पर मैदान सज चुका है। भाजपा, कांग्रेस दोनों दलों ने पांचों सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने अपने दो सिटिंग एमपी के टिकट काटे हैं तो कांग्रेस ने दो सीटों पर युवा चेहरों को उतारकर नया दांव खेला है। लेकिन पांचों सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों के ऐलान के बाद कांग्रेस ने जातिगत फैक्टर को साधने की कोशिश की है।

Lok Sabha election 2024 Congress on the path of BJP new formula of caste factor on all five seats know how

भाजपा ने टिहरी लोकसभा सीट पर माला राज्य लक्ष्मी शाह को फिर से चुनाव मैदान में उतारा, जो कि ठाकुर हैं। कांग्रेस ने टिहरी से जोत सिंह गुनसोला को टिकट दिया वो भी ठाकुर है। पौड़ी गढ़वाल से भाजपा ने अनिल बलूनी को ​टिकट दिया कांग्रेस से गणेश गोदियाल मैदान में है। दोनों ब्राह्रमण हैं। हरिद्वार सीट से भाजपा ने त्रिवेंद्र रावत ठाकुर पर दांव खेला। कांग्रेस ने हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत ठाकुर जाति पर ही दांव खेला।

नैनीताल सीट पर भाजपा के अजय भट्ट मैदान में हैं जो ब्राह्रमण चेहरा है। कांग्रेस ने प्रकाश जोशी को उतारा है वो भी ब्राह्रमण चेहरा है। अल्मोड़ा सुरक्षित सीट पर भाजपा के अजय टम्टा के सामने कांग्रेस के प्रदीप टम्टा हैं। इस तरह पांचों सीटों पर एक ही जाति के प्रत्याशी इस बार चुनावी मैदान में है। इस तरह सियासी दलों के सामने दूसरे जातिगत समीकरणों को साधने की चुनौती होगी।

उत्तराखंड में कांग्रेस बीते दो चुनाव यानि 10 सालों से एक भी सीट जीत नहीं पाई है। भाजपा ने 2014 और 2019 में लगातार दो बार पांचों सीटों पर कब्जा किया। इस तरह कांग्रेस के लिए इस बार भाजपा के मिशन हैट्रिक को रोकने की चुनौती है। जबकि भाजपा ने इस बार 75 फीसदी वोट के साथ 5 लाख से जीतने का लक्ष्य बनाया है।

भाजपा ने इस बार दो सिटिंग एमपी हरिद्वार से डॉ रमेश पोखरियाल निशंक और गढ़वाल से ​तीरथ सिंह रावत का टिकट काटा। जबकि पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत और अनिल बलूनी को पहली बार चुनावी रण में उतारा है। इसी तरह कांग्रेस ने जोत सिं​ह गुनसोला, गणेश गोदियाल, वीरेंद्र रावत, प्रकाश जोशी चार नए चेहरों को लोकसभा में पहली बार टिकट दिया है। जिनमें वीरेंद्र और प्रकाश युवा चेहरे हैंं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+