Lok sabha election 2024: उत्तराखंड में पांचों सीटें जीतने के लिए भाजपा की ये है रणनीति,यहां तय हुई जिम्मेदारी

Lok sabha election 2024: मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने के बाद अब भाजपा पूरी तरह से मिशन लोकसभा में जुट गई है। इसके लिए पार्टी ने बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक की प्लानिंग पर काम करना शुरू कर दिया है। हालांकि पार्टी पहले से ही इसको लेकर गंभीर है, लेकिन अब संगठन मंडल स्तर पर समीक्षा भी कर रहा है।

Lok Sabha election 2024 BJP strategy to win all five seats in Uttarakhand, responsibility fixed here

इसके साथ ही पार्टी ने पांचों सीटों के लिए लोकसभा विस्तारक तय कर दिए हैं। ये चुनाव संपन्न होने तक अपने-अपने क्षेत्र में मौजूद रहेंगे। साथ ही सरकार और संगठन के बीच समन्वय का काम भी करेंगे। भाजपा के प्रदेश में करीब 4.30 लाख से अधिक पन्ना प्रमुख हैं। बूथ कमेटियां भी बना दी हैं। एक बूथ पर 11 लोगों की टीम है। अब पार्टी बूथ सम्मेलन भी आयोजित करने जा रही है।

सूत्रों के अनुसार पांच लोकसभा सीटों के लिए सात विस्तारक तय किए दिए। एक प्रदेश संयोजक और एक सह संयोजक बनाए गए हैं। जो कि अपने अपने सीटों में प्रवास पर रहेंगे। भाजपा सूत्रों का कहना है कि जल्द ही प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों में भी विस्तारकों की नियुक्तियां भी होनी हैं।

भाजपा कुमाऊं मंडल स्तर की समीक्षा बैठक कर चुकी है। ​अब गढ़वाल मंडल स्तर की समीक्षा होगी। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व महामंत्री संगठन अजय कुमार ने वन टू वन बातचीत कर रिपोर्ट तैयार करने के साथ आगे की रणनीति तैयार करने में जुटी है। इसके लिए पहले कुमांउ को चुना गया। जिसके बाद गढ़वाल का नंबर है। पार्टी किसी भी स्तर से कमियां नहीं छोड़ना चाहती है।

सभी पांचों सीटों पर जीत की हैट्रिक लगाने के लक्ष्य को पाने के लिए भाजपा हर स्तर पर फोकस कर रही है। राज्य के साढ़े ग्यारह हजार से अधिक पोलिंग बूथ स्तर पर 11-11 कार्यकर्ताओं की विशेष टोलियां बनाई गई हैं। ये अपने-अपने बूथ के मतदाताओं से निरंतर संपर्क में रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+