Lok sabha election 2024:BJP के सदस्यता अभियान की उत्तराखंड में शुरूआत, इन नेताओं ने आप छोड़ भाजपा का थामा दामन
Lok sabha election 2024: एक दिन पहले आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाले लोगों ने आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। इसके साथ ही भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरूआत हो गई है। आप प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट के साथ ही सभी ने भाजपा ज्वाइन की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जोत सिंह बिष्ट को पार्टी का पटका और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। सोमवार को मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। ऐसे में सूर्य उत्तरायण के साथ, विभिन्न पार्टियों के सैकड़ों नेताओं को शामिल कर भाजपा अपने सदस्यता अभियान को सही समय पर लिया गया निर्णय बता रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी लोगों को सौभाग्यशाली बताते हुए कहा कि त्रेता युग के बाद मोदी जी के राम राज में श्री रामलला के विराजने के युगांतकारी दैवीय पलों का हम सभी साक्षी बनेंगे। भाजपा ज्वाइन करने वालों का स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि मोदी जी ने देश और विशेषकर प्रदेश को बहुत कुछ दिया है और अब हमारी बारी है देने की है। लोकसभा चुनावों में जीत इतनी प्रचंड होनी चाहिए जिसकी विरोधी कल्पना भी नहीं कर रहे हों।
भाजपा ने अपने राष्ट्र स्तरीय पार्टी ज्वाइनिंग अभियान की प्रदेश में आगाज किया है। इससे पहले कार्यक्रम में आज आप और कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओ के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इसमे आप पार्टी के प्रदेश मुख्य संगठक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, कमलेश रमन, आर पी रतूड़ी, हेम आर्य, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रत्नमणि भट्ट, चकराता से जगत सिंह चौहान, एडवोकेट हिम्मत सिंह बिष्ट प्रमुख रहे।
सीएम ने सभी से आह्रवान किया कि केंद्र और राज्य की सरकारों ने मोदी जी के मार्गदर्शन में विकसित भारत की तरफ कदम बढ़ाया है, जिसमे सबको भी सहभागिता निभानी है और उत्तराखंड को लेकर विजन 2025 के मिशन को पूरा करना है।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि अच्छे लोगों की सुशासन और विकास को समर्पित पार्टी में हमेशा जरूरत है। इस शुभ शुरुआत के बाद चुनाव प्रक्रिया तक इसी तरह के बड़े बड़े ज्वाइनिंग के कार्यक्रम पार्टी करने जा रही है। उद्देश्य स्पष्ट है स्वच्छ छवि और सक्षम अच्छा नेता या कार्यकर्ता कहीं भी होगा उसका विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में स्वागत करना है।












Click it and Unblock the Notifications