Lok sabha chunav 2024: भाजपा ने बनाया नया माइक्रो प्लान, सीएम, प्रदेश अध्यक्ष से लेकर सभी को सौंपा ये बड़ा काम
Lok sabha chunav 2024: उत्तराखंड में भाजपा ने मिशन लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। इसके लिए प्रदेश भाजपा संगठन ने एक खास प्लान तैयार किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,सभी मंत्री विधायक पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को पोलिंग बूथ को लेकर एक खास जिम्मेदारी दी गई है।

उत्तराखंड में भाजपा ने पांचों सीटों पर अपना मिशन हैट्रिक पूरा करने के लिए दो बड़े लक्ष्य अब तक रखे हैं। एक तो 75 प्रतिशत वोट और दूसरा हर सीट पर 5 लाख के वोटों के अंतर से जीत। इस तरह भाजपा ने अपने टारगेट को पूरा करने के लिए अब नया माइक्रो प्लान तैयार किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, धामी सरकार के सभी कैबिनेट मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी और यहां तक की कार्यकर्ता भी एक पोलिंग बूथ पर रात्रि विश्राम करेंगे और भाजपा को लोकसभा चुनाव में अधिक मत मिले इसको लेकर पोलिंग बूथ को मजबूत करने का भी काम करेंगे।
लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने माइक्रो प्लान के तहत अपनी तैयारी में जुटी हुई और इसी के तहत हर बड़े नेता के साथ कार्यकर्ता को भी वही जिम्मेदारी पोलिंग बूथ को मजबूत करने की दी जा रही है ताकि कार्यकर्ताओं के मन में यह भेद न रहे कि जो काम कार्यकर्ता कर रहे हैं उसे बड़े नेता नहीं कर रहे हैं इसलिए एक आम कार्यकर्ता की तरह मुख्यमंत्री भी पोलिंग बूथ को मजबूत करने को लेकर जो काम कर रहे हैं उसे कार्यकर्ताओं में भी जोश देखने को मिलेगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि उत्तराखंड में 12 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ है और हर पोलिंग बूथ पर 24 घंटे यानी की रात्रि प्रवास भी सभी को करना होगा। ताकि लोकसभा चुनाव को देखते हुए पोलिंग बूथ पर पार्टी को ज्यादा मजबूती मिल सके और इस दौरान आम जनता की जो समस्याएं होंगी उनको भी दूर करने का काम किया जाएगा।
जिसके जरिए पार्टी की रीति नीति आम जनता को भी समझने का काम किया जाएगा। इस नई प्लानिंग को लेकर धामी सरकार में शामिल कैबिनेट मंत्रियों का कहना है कि संगठन के द्वारा जो भी जिम्मेदारियां चुनाव को लेकर दी जाएगी उनको पुरी उम्मीद के साथ पूरा किया जाएगा। समय-समय पर सभी मंत्री जनता के बीच रात्रि प्रवास के कार्यक्रम भी करते आए हैं लेकिन अब पोलिंग बूथ पर रात्रि प्रवास का कार्यक्रम रखा गया है तो पार्टी की मजबूती के साथ जनता की समस्याओं को भी बूथ पर सुना जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications