Live video: पहाड़ से आया मलबा, टेम्पो बन गया कबाड़, चालक ने भागकर बचाई जान

उत्तराखंड में एक बार फिर भारी बारिश कहर बनकर आई है। एक घटना गंगोत्री हाईवे से सामने आई है। यहां मनेरी डैम के पास सड़क पार कर रहा एक टेम्पो मलबे की चपेट में आने से नदी की तरफ पलट गया।

उत्तराखंड में एक बार फिर भारी बारिश कहर बनकर आई है। जगह-जगह भूस्खलन और मलबा आने से नुकसान की खबरें सामने आ रही है। चारों धाम यात्रा मार्गों पर इस समय यात्रा करना खतरे से कम नहीं है। पल भर में पहाड़ी बोल्डर और मलबा सड़कों पर चल रहे लोगों के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं। इसी तरह की एक घटना गंगोत्री हाईवे से सामने आई है।

Live video uttarkashi gangotri highway Debris came mountain tempo junk driver saved life by running

प्राप्त जानकारी के अनुसार मनेरी डैम के पास एक टेम्पो चालक बारिश में भूस्खलन क्षेत्र से गाड़ी को पार कर रहा था। लेकिन सड़क पर हल्का मलबा और पत्थर होने से टेम्पो भूस्खलन क्षेत्र में फंस गया। इस बीच पहाड़ी से भूस्खलन तेज होने लगा और पहाड़ी से मलबा आ गया। ड्राइवर किसी तरह से अपनी जान बचाने में कामयाब हुआ। लेकिन टेम्पो सड़क से बाहर नदी की तरफ पलट गया। जिससे बड़ा हादसा तो टल गया लेकिन टेम्पो कबाड़ बन गया।

Recommended Video

    Live video: पहाड़ से आया मलबा, टेम्पो बन गया कबाड़, चालक ने भागकर बचाई जान

    गंगोत्री हाईवे पर कई जगह इस तरह के भूस्खलन की सूचनाएं हैं। उत्तरकाशी से भटवाड़ी तक तीन से चार इस तरह के डेंजर प्वाइंट बने हुए हैं। जो कि हल्की बारिश में ही टूटकर सड़क पर आने लग रहे हैं। इससे रोजमर्रा की चीजों और स्थानीय लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह की तस्वीरें यमुनोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ यात्रा मार्गों से आ रही है। जो कि बारिश में भूस्खलन से बंद हो रही हैं। जगह जगह सड़क पर मलबा और बोल्डर आने से इस समय यात्रा मार्ग बंद हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+