यूट्यूब से सीखा नकली नोट छापने का काम, सगे भाई समेत 6 लोग, 5वीं पास और 8वीं फेल का ऐसे तैयार हुआ गिरोह
उत्तराखंड में पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का भांडाफोड किया है। पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है जो कि यूट्यूब से नकली नोट छापने का तरीका सीख कर इस धंधे में लिप्त हो गए। खास बात ये है गिरोह में अधिकतर पांचवी और आठवीं पास सदस्य शामिल थे, जो कि नकली नोट बाजार में चलाने में एक्सपर्ट् हो गए थे।
हरिद्वार पुलिस ने कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान सुमन नगर पुलिया पर संदिग्ध दो मोटर साइकिलों में सवार चार संदिग्धों को रोक गया। इनके पास से दो लाख 25 हजार 500 रुपए के नकली नोट दो लैपटॉप तीन आइफोन दो अन्य फोन दो प्रिंटर नोट छापने व जाली नोट तैयार करने के उपकरण व दो बाइक बरामद हुई हैं।

उनके कब्जे से 500 के 44 नोट कुल 22 हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वे अपने अन्य साथी मोहित और विशाल के साथ सुद्धोवाला प्रेमनगर देहरादून में किराए के कमरे पर लैपटॉप व प्रिन्टर की मदद से नकली नोट बनाने का काम करते थे।
कोतवाली रानीपुर पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर सुद्धोवाला प्रेमनगर से अभियुक्त मोहित पुत्र राजेन्द्र को दबोच कर उसके कब्जे से 500 रुपये के 200 नकली नोट कुल 01 लाख रुपये व उसके किराए के कमरे से एक लैपटॉप, प्रिंटर, दो ब्लेड कटर, दो चमकीली ग्रीन टेप व नोट छापने के सामान बरामद किया गया।
दूसरी पुलिस टीम द्वारा दून एनक्लेव पटेल नगर देहरादून से अभियुक्त विशाल पुत्र राजेश को 500 के 207 नकली नोट कुल एक लाख तीन हजार 500 रुपये, एक लैपटॉप, एक प्रिन्टर व नकली नोट बनाने का सामान के साथ दबोचा गया।
आरोपित लैपटॉप में स्कैन कर रखे हुए 500 रुपये के असली नोट से जाली नोट तैयार करते थे तथा इन नकली नोटों को अपने साथियों के माध्यम से देहरादून व हरिद्वार के बाजारों में चलाते थे। ये लोग ज्यादातर भीड़भाड़ वाले दुकानों या बुजुर्ग दुकानदारों के पास छोटी-मोटी खरीदारी करने के लिये जाली नोटों को चलाते थे तथा दुकानदार से शेष असली नोट प्राप्त कर लेते थे।
मोहित व निखिल कुमार पूर्व में भी नकली नोट छापने में व बजार में चलाने के मामले में हिमाचल प्रदेश के थाना नाहन से जेल जा चुके हैं। मोहित पूर्व में दुष्कर्म के मामले में भी थाना विकासनगर जनपद देहरादून से भी जेल जा चुका है। अभियुक्त सोरभ पूर्व में थाना पटेलनगर देहरादून से बैग छीनने के मामले में जेल जा चुका है।
पुलिस ने सहारनपुर के नीरज और विशाल को भी गिरफ्तार किया है। जो कि सगे भाई हैं। 21 वर्षीय राजेश (5वीं पास) जबकि 23 वर्षीय विशाल (8वीं फेल) बताए जा रहे हैं। गिरोह के अन्य सदस्य सौरभ उम्र 21 वर्ष (5वीं पास), निखिल उम्र 24 वर्ष (12वीं ), अनंतबीर उम्र 43 वर्ष (12वीं पास), मोहित (12वीं पास) शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications