केदारनाथ मार्ग पर चीड़वासा में हुआ भूस्खलन,केदारनाथ धाम दर्शन के लिए जा रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चीड़वासा में भूस्खलन से बड़ा हादसा हादसा हो गया है। भूस्खलन से पहाड़ी नीचे गिर गई जिससे मलबे मेें दबकर तीन लोगों की मौत हो गई।

हादसे में जान गंवाने वालों में दो यात्री व एक स्थानीय बताए जा रहे हैं। जो कि गौरीकुंड से केदारनाथ धाम दर्शन के लिए जा रहे थे।

Landslide occurred Chirwasa Kedarnath road three devotees going to visit Kedarnath Dham died

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 8 बजे जिला नियंत्रण कक्ष, रूद्रप्रयाग द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चीड़वासा के पास भूस्खलन होने से कुछ लोग मलबे की चपेट में आ गए है,जिसमें रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु गौरीकुंड से केदारनाथ धाम दर्शन के लिए जा रहे थे व अचानक चीड़वासा के पास भूस्खलन होने से मलबा आने पर यह हादसा हो गया। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए 08 घायलों को निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। 03 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी,जिनके शवों को एसडीआरएफ द्वारा जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

मृतकों का विवरण:-

  • किशोर अरुण पराटे पता नागपुर महाराष्ट्र उम्र 31 वर्ष
  • सुनील महादेव काले, उम्र 24 पता महाराष्ट्र
  • अनुराग बिष्ट, पता तिलवाड़ा रुद्रप्रयाग

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने​ ट्वीट कर लिखा कि

केदारनाथ यात्रा मार्ग के पास पहाड़ी से मलबा व भारी पत्थर गिरने से कुछ यात्रियों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है, इस सम्बन्ध में निरंतर अधिकारियों के संपर्क में हूं। हादसे में घायल हुए लोगों को त्वरित रूप से बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+