कुंवर प्रणव चैम्पियन का नया विवाद,पूर्व विधायक के सुरक्षाकर्मी ने ही लगाए गंभीर आरोप,जानिए क्या है पूरा मामला

खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन के साथ एक नया विवाद जुड़ गया है। इस बार कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन की सुरक्षा में नियुक्त पुलिस कर्मी ने पूर्व विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिसकर्मी ने उनके साथ ड्यूटी के दौरान अभद्रता, गाली गलौच कर धक्का मुक्की और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पूर्व विधायक के खिलाफ कोतवाली डालनवाला में मुकदमा दर्ज किया है।

Kunwar Pranav Champion new controversy bjp former MLA security personnel made serious allegations

बता दें कि पूर्व विधायक के खिलाफ इससे पहले भी डालनवाला थाना प्रभारी के साथ अभद्रता करने और राजकार्य में बाधा डालने के संबंध में पूर्व में कोतवाली डालनवाला में मामला पंजीकृत हैं। कोतवाली डालनवाला से मिली जानकारी के अनुसार आरक्षी गोकुल प्रसाद यादव हाल तैनाती पुलिस लाईन रोशनाबाद हरिद्वार ने प्रार्थनापत्र देकर अवगत कराया कि वह पूर्व विधायक खानपुर हरिद्वार के सुरक्षा में 30 जनवरी 2024 से तैनात थे।

उन्होंने अवगत कराया कि पूर्व विधायक खानपुर हरिद्वार कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन अक्सर उनके साथ दुर्व्यवहार, गाली गलौज और उनकी इच्छानुसार काम ना करने व उनके मन मुताबिक कोई कार्य ना होने पर अक्सर उनके साथ गाली.गलौज करते हैं और धमकी देते रहते हैं।

बीते 8 फरवरी की रात में प्रणव सिंह चैम्पियन ने अपने मोहिनी रोड डालनवाला स्थित आवास पर उनके साथ धक्का-.मुक्की, मारपीट, गाली.गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए राजकीय कार्य में व्यवधान पैदा किया है। ,आरक्षी हरिद्वार में पोस्टेड है। जिसके बाद आरक्षी ने हरिद्वार जाकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिसके बाद पूर्व विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

बता दें कि इससे पहले दिसंबर 2022 में भी डालनवाला थाने में चैंपियन के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज किया गया था। उस वक्त प्रभारी इंस्पेक्टर रहे नंद किशोर भट्ट ने तहरीर दी थी कि चैंपियन थाने में आए और वहां पर हंगामा करने लगे। पुलिसकर्मियों ने जब समझाने का प्रयास किया तो उन्हें देख लेने की धमकी दी। इस पर उनके खिलाफ धमकाने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का ही मुकदमा दर्ज किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+