जानिए कौन हैं उत्तराखंड कैडर के IAS अधिकारी अमित सिंह नेगी, जिन्हें पीएमओ में मिली अहम जिम्मेदारी
IAS officer उत्तराखण्ड कैडर के IAS अधिकारी अमित सिंह नेगी को प्रधानमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।
अमित सिंह नेगी उत्तराखंड कैडर के दूसरे ऐसे अधिकारी हैं, जिन्हें पीएमओ में एंट्री मिली है। नेगी के अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय में आईएएस मंगेश घिल्डियाल डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर तैनात हैं।

1999 बैच के अमित सिंह नेगी इससे पूर्व उत्तराखण्ड के विभिन्न विभागों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके है। उत्तराखंड में वह लंबे समय से वित्त विभाग की भी जिम्मेदारी देख रहे थे। हाल ही में IAS अधिकारी अमित नेगी का राज्य में प्रमुख सचिव के पद पर प्रमोशन हुआ था। केंद्र में भी उनका ज्वाइंट सेक्रेटरी से अपर सचिव के तौर पर इंपैनल हुआ था। अमित नेगी उत्तराखंड से केंद्र में व्यय विभाग के ज्वाइंट सेक्रेटरी के तौर पर प्रतिनियुक्ति पर गए थे।
30 जनवरी 1976 को उत्तराखंड में जन्मे अमित नेगी पौड़ी के मूल निवासी हैं। उनकी शिक्षा देहरादून के कैंब्रियन हॉल स्कूल से हुई। उन्होंने आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग की। अमित नेगी का चयन आईएएस के लिए पहले ही प्रयास में हो गया था। अमित नेगी की पहली पोस्टिंग बतौर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की में हुई। इसके बाद उन्हें सीडीओ पिथौरागढ़ का दायित्व दिया गया।
फिर उन्होंने पहले चंपावत और फिर पिथौरागढ़ में जिलाधिकारी का जिम्मा संभाला। नैनीताल में कुमाऊं मंडल विकास निगम के एमडी का पद संभालने के बाद वह एटीआई नैनीताल में अपर निदेशक भी रहे। इसके बाद नेगी को देहरादून का डीएम बनाया गया। बाद में शासन ने अपर सचिव बनाया। वह पीएमजीएसआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी रहे हैं। साथ ही वित्त जैसे अहम विभाग संभाल चुके हैं।
उत्तराखंड के 1999 बैच के आईएएस सचिव अमित सिंह नेगी को केंद्र में प्रतिनियुक्ति मिल गई है। उन्होंने वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले व्यय विभाग में ज्वाइंट सेक्रेटरी बनाया गया है। अभी तक वह उत्तराखंड में वित्त सचिव का अहम पद संभाल रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications