जानिए कौन हैं कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह,गोली मारकर की हत्या,गुरुद्वारे को समर्पित रहा पूरा जीवन
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में आज सुबह हत्याकांड से हड़कंप मच गया। जिससे अब भी पूरे इलाके में दहशत है। नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे के कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस हत्याकांड के खुलासे का जल्द दावा कर रही है।

घटना करीब सुबह साढ़े 6 बजे की बताई जा रही है। जब बाबा तरसेम सिंह नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे में बैठे हुए थे। बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए और बाबा पर गोलियां चला दी। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाते बदमाश बाइक से फरार हो गए और गुरूद्वारे से लेकर पूरे उत्तराखंड में हड़कंप मच गया।
आनन फानन में गुरूद्वारे के लिए लोग बाबा को अस्पताल ले गए लेकिन तब तक बाबा की मौत हो गई। बाबा के साथ हुई इस वारदात से सिख समाज में काफी गुस्सा है। लोगों ने जल्द इस पूरे मामले का खुलासा करने की मांग की है।
बाबा तरसेम सिंह श्री नानकमत्ता गुरुद्वारे के कार सेवा प्रमुख थे। वो हमेशा समाजसेवा और जनहित के कामों में आगे रहते थे। उन्होंने इस गुरुद्वारे के पुनर्निर्माण में अपने पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में कार सेवा की देखरेख की सारी जिम्मेदारी बाबा जी निभाते थे। जिस डेरे के वो प्रमुख थे
उसकी ओर से स्कूल, गुरुद्वारे में सेवा के अलावा, किसी तरह की आपदा के दौरान लंगर व राहत सामग्री पहुंचाने का काम किया जाता है। बाबा तरसेम सिंह के बारे में स्थानीय लोग बताते हैं कि बचपन में ही वे कार सेवा में आ गए थे। जब वे 4 से 5 साल के रहे होंगे। तब से वे डेरा में आ गए।
इसके बाद उन्होंने धीरे धीरे काम सिखा और गुरूद्वारे में जिम्मेदारी संभाली। बाबा तरसेम सिंह के बारे में लोगों का दावा है कि वे नानकमत्ता के पास के ही एक गांव के रहने वाले थे। अब बाबा तरसेम सिंह पंजाब, दिल्ली समेत पूरे सिख समाज में काफी प्रसिद्ध थे। श्री नानकमत्ता गुरुद्वारा सिख समाज का पवित्र स्थल है। जहां लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हैं।












Click it and Unblock the Notifications