जानिए कौन हैं IAS DEEPAK RAWAT,जिनका पहाड़ी गीत 'हिट दगड़ी कमला...' गाते ही झूमने और थिरकने को मजबूर हुए दर्शक

IAS DEEPAK RAWAT: उत्तराखंड के तेज तर्रार और चर्चित अफसरों में शुमार आईएएस दीपक रावत हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। दीपक रावत अपनी कार्यशैली से हमेशा लोगों के बीच खास जगह बनाते हैं। लेकिन इस बार दीपक रावत का एक नया अंदाज पसंद किया जा रहा है।

हल्द्वानी के कुमाऊं द्वार महोत्सव में दीपक रावत ने पहाड़ी गीत 'हिट दगड़ी कमला...' गाकर दर्शकों को झूमने और थिरकने को मजबूर कर दिया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें लोग दीपक रावत के गाने का काफी पसंद कर रहे हैं।

Know who is IAS DEEPAK RAWAT pahari song sang Hit Dagdi Kamla audience dance video viral

पहाड़ी गीत पर जमकर थिरके दर्शक
वीडियो हल्द्वानी के कुमाऊं द्वार महोत्सव का बताया जा रहा है। जहां दीपक रावत हिट दगड़ी कमला....पहाड़ी गीत मंच पर गाते हुए नजर आए। जिस पर हर वर्ग के दर्शक थिरकते और झूमते हुए नजर आए। वीडियो वायरल होने के बाद हर कोई वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

कौन हैं आईएएस दीपक रावत
दीपक रावत हमेशा अपनी कार्यशैली से सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोरते आ रहे हैं। आईएएस दीपक रावत जितना सोशल मीडिया में छाये रहते हैं, उसी तरह से वे धरातल पर काम करने के तरीके के लिए भी जाने जाते हैं। दीपक रावत का जन्म 24 सितंबर साल 1977 को मसूरी के बरलोगंज में हुआ।

सोशल मीडिया पर कई फॉलोवर
उन्होंने सेंट जॉर्ज कॉलेज, मसूरी में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है। दीपक ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से ग्रेजुएशन कंप्लीट किया है। साल 2007 में दीपक रावत ने यूपीएससी परीक्षा को क्लियर किया था। आईएएस अधिकारी दीपक रावत के 4 मिलियन से अधिक यूट्यूब पर सब्सक्राइबर हैं। उनके सोशल मीडिया और ट्विटर पर भी कई फॉलोवर हैं। दीपक रावत वर्तमान में कुमाऊं कमिश्नर हैं।

मैथिली ठाकुर का भी पहाड़ी गीत वीडियो वायरल
पांच दिवसीय कुमाऊं द्वार महोत्सव 2024 का आयोजन 15 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक हुआ। महोत्सव में उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक कलाकारों के साथ-साथ विश्व प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर ने भी अपनी प्रस्तुति दी। मैथिली ठाकुर ने भी इस कार्यक्रम में उत्तराखंड का प्रसिद्ध लोक गीत बेडू बाका बारामासा गीत गाया।​ जिस पर हर कोई झूमता हुआ नजर आया। मैथिली ठाकुर का भी ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+