Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जानिए क्या है मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना, लाभार्थियों को जारी हुए 3 करोड़ 5 लाख रुपए से ज्यादा की धनराशि

Mukhymantri Vatsalya Yojana उत्तराखंड में मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत लाभार्थियों को 3 करोड़ 5 लाख रुपए से ज्यादा की धनराशि जारी की। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने 2 महीने का पैसा डीबीटी किया।इस योजना के तहत नवंबर 25 तक का धन पहले ही जारी कर दिया गया था।

धनराशि लाभार्थियों की खातों में डीबीटी करने के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस योजना में प्रदेश सरकार 2020 से ही कोरोना महामारी के समय अभिभावकों को खो देने वाले बेसहारा बच्चों को प्रति माह 3 हजार रुपए की सहायता राशि देती है।

Know what is mukhymantri Vatsalya Yojana more than Rs 3 crore 5 lakh released to the beneficiaries

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि दिसंबर में 5114 लाभार्थियों को कुल 1 करोड़ 53 लाख 42 हजार रुपए गुरुवार को जारी किए गए हैं। जबकि जनवरी महीने के लिए कुल 5078 लाभार्थियों के 1 करोड़ 52 लाख 34 हजार रुपए की धनराशि जारी की गई है। इस योजना के तहत लाभार्थी के 21 वर्ष के हो जाने या बालिका लाभार्थियों के विवाह या लाभार्थी के सेवायोजित हो जाने के बाद वह योजना से बाहर हो जाते हैं।

  • मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना उत्तराखंड (Mukhyamantri Vatsalya Yojana) कोरोना काल (2020-2022) में अपने माता-पिता को खोने वाले अनाथ बच्चों के लिए शुरू की गई है।
  • इसके तहत 21 वर्ष तक के बेसहारा बच्चों को सरकार 3 हजार प्रति माह आर्थिक सहायता, निःशुल्क शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण प्रदान करती है।
  • जिसका उद्देश्य माता-पिता या संरक्षक (guardian) की मृत्यु के बाद बच्चों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। इसमें पात्र बच्चों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से प्रतिमाह 3 हजार रुपए जमा किए जाते हैं।
  • इसमें ऐसे बच्चे शामिल किए जाते हैं जो कि 21 वर्ष तक के बच्चे/किशोर (1 मार्च 2020 से 31 मार्च 2022 के बीच जिनके अभिभावकों का देहांत हुआ हो)।
  • इसके साथ ही अनाथ बच्चों की संपत्ति के संरक्षण और शिक्षा की जिम्मेदारी भी राज्य सरकार उठाती है। जिले की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से शासनदेश और आवेदन फॉर्म प्राप्त किए जा सकते हैं।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+