Uttarakhand News: Khas Patti Restaurant उत्तराखंड का युवा शेफ कनाड़ा में परोस रहा पहाड़ी व्यंजन

टिहरी के शेफ संजय सिंह कनाड़ा में खास पट्टी नाम से रेस्टोरेंट चला रहे हैं। जहां पर पहाड़ी व्यंजन भी परोसे जाते हैं। संजय की इस पहल से प्रभावित होकर लोग सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल कर रहे हैं।

khass patti restaurant in Canada hill cuisine initiative Sanjay tehri viral on social media

उत्तराखंड का युवा विदेशी धरती पर पहाड़ी व्यंजन परोस कर पहाड़ का नाम रोशन कर रहा है। टिहरी के शेफ संजय सिंह कनाड़ा में खास पट्टी नाम से रेस्टोरेंट चला रहे हैं। जहां पर पहाड़ी व्यंजन भी परोसे जाते हैं। संजय की इस पहल से प्रभावित होकर लोग सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल कर रहे हैं।

रेस्टोरेंट का नाम अपने क्षेत्र खास पट्टी के नाम से खोला

टिहरी के शेफ संजय सिंह ने कनाडा के ओटारियों शहर में (खास पट्टी) पैन इंडियन कुजीन की शुरुआत की है। खास पट्टी रेस्टोरेंट में उत्तराखंडी व्यंजनों के साथ-साथ देश और विदेश के कई व्यंजन मिलते हैं। संजय को अपने गांव से लगाव है, जिस वजह से उन्होंने अपने रेस्टोरेंट का नाम भी अपने क्षेत्र खास पट्टी के नाम से खोला है। इसके साथ ही संजय ने अपनी गाड़ी में भी गढ़वाली शब्द लिखाया हुआ है।

फ़ूड फेस्टिवल के दौरान पहाड़ी व्यंजन परोसते

संजय की इन तस्वीरों को सभी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल कर रहे हैं। फ़ूड फेस्टिवल में संजय उत्तराखंड के पहाड़ी व्यंजनो को परोस कर उन्हें बढावा दे रहे हैं। वर्ष 2018 में कनाड़ा गए संजय ने अगस्त 2022 में यह रेस्टोरेंट खोला है जिसमे वह फ़ूड फेस्टिवल के दौरान यहां के पहाड़ी व्यंजन मंडुआ की रोटी , झंगोरे की खीर, गहत के तंदूरी पराठे, अरबी के पत्तो से बने पथ्यूड और कड़ी आदि व्यंजन परोसते हैं। सोशल मीडिया में संजय की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया में जमकर वायरल

टिहरी गढ़वाल में घनसाली और जाखणीधार मूल के होटल में कार्यरत शेफ और अन्य कर्मी सबसे ज्यादा विदेशों में काम करते हैं। विदेशों में नागरिकता लेने के मामले में भी टिहरी गढ़वाल के यह क्षेत्र के लोग सबसे आगे हैं। सबसे ज्यादा इस क्षेत्र के युवा विदेशों में होटल लाइन में हैं और दूसरे युवाओं को भी रोजगार से जोड़ रहे हैं। संजय जिस तरह विदेशी धरती पर रहकर अपने पहाड़ का नाम रोशन कर रहे हैं साथ ही पहाड़ी व्यंजन को बढ़ावा दे रहे हैं, उससे पहाड़ की संस्कृति और खानपान का भी प्रचार हो रहा है। जिसे लोग सोशल मीडिया में जमकर वायरल कर रहे हैं।

Recommended Video

    CharDham Yatra 2023: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+