केदारनाथ यात्रा पर निकलने से पहले खर्चा और इन जरुरी बातों का रखें ध्यान, बैग पैक करने से पहले जान लें
केदारपुरी में फिर से बाबा केदार के जयकारों से गुंजने लगी है। 10 मई को सुबह साढ़े 6 बजे से कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं को 6 माह तक केदारनाथ में दर्शन मिलेंगे।
लाखों की संख्या में लोग केदारनाथ यात्रा की तैयारियों में जुट गए हैं। लेकिन यहां पर कुछ खास बातें जानना जरूरी है कि केदारनाथ यात्रा करने के लिए क्या क्या बातें जरुरी हैं। साथ ही केदारनाथ की यात्रा में खर्चा कितना आएगा और बैग में क्या क्या जरूरी सामान रखना होगा। यहां आपको सारी जानकारी मिलेगी।

चार धाम, 12 ज्योर्तिंलिंग और पंच केदार में से एक प्रमुख धाम केदारनाथ। हर कोई एक बार बाबा केदार के दर्शन करना चाहते हैं। इसके लिए जब से कपाट की तारीख तय हुई, तब से श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। अब तो घड़ी नजदीक आ गई है। ऐसे में अब यात्रा की तैयारी करने वाले श्रद्धालुओं को क्या क्या बात जानना जरुरी है।
यहां पर पूरी जानकारी दी जा रही है। सबसे पहले आपका पंजीकरण होना आवश्यक है। उत्तराखंड पर्यटन विभाग की वेबसाइट में पंजीकरण हुआ है तो कोई परेशानी नहीं होगी। अगर पंजीकरण नहीं हुआ है तो हरिद्वार और ऋषिकेश पहुंचकर आफलाइन पंजीकरण करादें।
इसके अलावा हवाई सेवा से यात्रा कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी की बेवसाइट से कराया हुआ टिकट ही चलेगा। अगर टिकट नहीं हुआ है तो फिर पैदल ही यात्रा करना होगा। इसका कोई विकल्प नहीं है। इसके बाद सबसे अहम बात केदारपुरी में बहुत ठंड है। हाल ही में बर्फबारी भी हुई है।
ऐसे में गर्म कपड़े रुटीन की दवाएं और जरुरी सामान साथ रख लें। आजकल दूसरे जगह गर्मी पड़ रही है ऐसे में गर्मी वाली जगह से सीधे हिमालय बर्फ के बीच जाना कई लोगों के लिए मुश्किल भरा भी होता है। सावधानी के साथ यात्रा करें। अब बात खर्चे की।
केदारनाथ यात्रा एक सामान्य यात्री के लिए 5 से 6 हजार रुपए कम से कम में यात्रा हो सकती है। इसके लिए पहले हरिद्वार पहुंचना होगा। हरिद्वार से रुद्रप्रयाग और फिर गौरीकुंड होते हुए केदारनाथ। इस पूरे यात्रा में चार से 5 दिन लग सकते हैं। इसके लिए रास्ते में आसानी से होटल,धर्मशालाएं, गेस्ट हाउस मिल जाएंगे। केदारनाथ में रूकने की खास सुविधाएं नहीं है। ऐसे में कोशिश करें कि रास्ते में ही रूक रूक कर यात्रा करें।
इन बातों का रखें ध्यान
- पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण जरुरी
- हरिद्वार या ऋषिकेश में करा सकते हैं आफलाइन पंजीकरण
- यात्रा में जाने से पहले गर्म कपड़े बैग में जरुर रखें।
- टोपी, शॉल, स्वेटर, ग्लब्स जरुरी हैं।
- शुगर, ब्लड प्रेशर आदि किसी भी तरह की बीमारी है तो दवाई साथ रखें।
- रास्ते के लिए होटल या लॉज पहले ही बुक कर सकते हैं तो अच्छा रहेगा।
- पहाड़ों में कई जगह एटीएम, डिजिटल पेमेंट काम नहीं करता है तो फिर कैश रखना आवश्यक है।
- यात्रा में कम से कम 5 हजार रुपए का खर्चा आएगा।












Click it and Unblock the Notifications