केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा,मलबे में दबकर चार श्रद्धालुओं की मौत,तीन बचाए,एसडीआरएफ का रेस्क्यू जारी

Kedarnath Yatra उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच मलबा आने से बड़ा हादसा हो गया। अब तक चार शव बरामद हो चुके हैं। जबकि मलबे में फंसे 3 लोगों का एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू किया है। घटना सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र की बताई जा रही है।

देर रात सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच बोल्डर व मलबा गिर गया। जिसमें कुछ यात्री मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ने तुरंत रात में रेस्क्यू चलाया। जिसमें तीन को रेस्क्यू किया गया जबकि एक शव बरामद हुआ। जबकि आज सुबह तीन और शव बरामद हुए हैं।

Kedarnath Yatra route four devotee died due to debris SDRF rescued 3 people trapped in the debris

करीब एक माह तक यात्रा आपदा के चलते प्रभावित रही, जिसके बाद बीते कुछ दिनों से यात्रा फिर से रफ्तार पकड़ने लगी थी। लेकिन इस घटना के बाद एक बार फिर प्रशासन अलर्ट हो गया है।

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार सोनप्रयाग पोस्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच भूस्खलन-प्रभावित क्षेत्र में लगतार पत्थर गिरने के कारण कुछ लोग फंसे हुए हैं।

इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए, एसडीआरएफ की टीम तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हुई। उप निरीक्षक अशीष डिमरी ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने के बाद एसडीआरएफ की टीम ने मलबे से 03 घायलों को सुरक्षित निकाल लिया। इसके साथ ही रात में एक शव भी बरामद किया गया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान लगातार पत्थर गिरने की वजह से चुनौतीपूर्ण हालात बने हुए हैं, लेकिन एसडीआरएफ की टीम पूरी मुस्तैदी से अपना कार्य कर रही है। मौके पर स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ की टीम भी मौजूद है, और सभी मिलकर रेस्क्यू कार्य को जारी रखे हुए हैं। जिसकी चपेट में कुछ तीर्थ यात्री आ गए। बताया जा रहा है कि घटना में रात में एक तीर्थ यात्री की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि, तीन घायलों का रेस्क्यू किया गया है। आज सुबह तीन और शव बरामद हुए हैं।

घायलों के नाम-

  • जीवछ तिवारी पुत्र रामचरित्र (उम्र 60 वर्ष), निवासी- धनुवा (नेपाल)
  • मनप्रीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह (उम्र 30 वर्ष), निवासी- पश्चिम बंगाल
  • छगन लाल पुत्र भक्तराम (उम्र 45 वर्ष) निवासी- धार, मध्य प्रदेश

मृतक का नाम-

  • गोपाल पुत्र भक्त राम (उम्र 50 वर्ष), निवासी-जोड़ा, राजोद, जिला धार, मध्य प्रदेश
  • भरत भाई हीरा भाई पटेल सूरत गुजरात
  • तितरी देवी नेपाल
  • दुर्गी वाई एमपी
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+